सोना ₹1,328 बढ़कर ₹95,282 पर पहुंचा:इस साल अब तक 19,120 रुपए महंगा हुआ, चांदी ₹94,100 किलो बिक रही

सोने के दाम में आज यानी 5 मई को ₹1,328 की बढ़त रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम बढ़कर ₹95,282 पर पहुंचा गया है। इससे पहले 10 ग्राम सोने की कीमत ₹93,954 थी। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत आज ₹25 गिरकर ₹94,100 प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी का भाव ₹94,125 प्रति किलो था। इससे पहले सोने ने 21 अप्रैल को ₹99,100 का और 28 मार्च को चांदी ने ₹1,00,934 का ऑल टाइम हाई बनाया था। 4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत इस साल अब तक 19,120 रुपए महंगा हो चुका है सोना
इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 19,120 रुपए बढ़कर 95,282 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 8,083 रुपए बढ़कर 94,100 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था। अप्रैल में सर्राफा बाजार में सोना 1 लाख के पार निकला था
बीते महीने 22 अप्रैल को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम सर्राफा बाजार में ₹1 लाख रुपए पर पहुंच गया था। GST और मेकिंग चार्ज के साथ सोना 1 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम का स्तर पार कर गया है साल के आखिर तक ₹1.10 लाख तक जा सकता है सोना
अमेरिकी-चीन के बीच बढ़ते ट्रेड वॉर और मंदी की आशंकाओं के कारण इस साल सोना 3,700 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। इंटरनेशनल रेट के हिसाब से कैलकुलेट करें तो भारत में 10 ग्राम सोने के दाम 1.10 लाख रुपए तक जा सकते हैं। विदेशी इन्वेस्टमेंट बैंक गोल्डमैन सैक्स ने ये अनुमान जारी किया है। सोना खरीदते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें
सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्‍योंकि वो बेहद मुलायम होता है। 3. कैश पेमेंट न करें, बिल लें
सोना खरीदते वक्त कैश पेमेंट की जगह UPI (जैसे भीम ऐप) और डिजिटल बैंकिंग के जरिए पेमेंट करना अच्छा रहता है। आप चाहें तो डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भी पेमेंट कर सकते हैं। इसके बाद बिल लेना न भूलें। यदि ऑनलाइन ऑर्डर किया है तो पैकेजिंग जरूर चेक करें।

More From Author

सऊदी अरब में धूल भरी आंधी का कहर:रेत के बवंडर से ढक गया अल कासिम शहर; मक्का-रियाद में भारी बारिश की चेतावनी

NEET UG पेपर एनालिसिस:फिजिक्‍स अब तक का सबसे टफ, केमिस्‍ट्री थोड़ी आसान रही; 600+ स्‍कोर पर मिल सकता है सरकारी कॉलेज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *