पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार की रस्में जारी:सेंट पीटर्स स्क्वायर में रखा गया पोप का शव, लाखों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद

ईसाई कैथोलिक धर्मगुरु पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार की रस्में शुरू हो गई हैं। उनका शव सेंट पीटर्स बेसिलिका से निकालकर सेंट पीटर्स स्क्वायर में रखा गया है, जहां सारी रस्में पूरी की जा रही हैं। पोप के अंतिम संस्कार में लाखों श्रद्धालुओं जुटे हैं। इसमें 170 देशों के प्रतिनिधि शामिल हैं। इनमें भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों शामिल हैं। अंतिम संस्कार की प्रक्रिया के बाद पोप का लकड़ी का सादा ताबूत धीरे-धीरे रोम के सांता मारिया मैगियोरे बेसिलिका तक ले जाया जाएगा, जहां उन्हें दफनाया जाएगा। ये सेंट पीटर्स स्क्वायर से करीब 4 किमी दूर है। बीते 100 साल में वे पहले पोप होंगे जिन्हें वेटिकन के बाहर दफनाया जाएगा। पोप का 21 अप्रैल को 88 साल की उम्र में स्ट्रोक और हार्ट फैलियर से निधन हुआ था। बीते तीन दिन से उनके पार्थिव शरीर को ताबूत में अंतिम दर्शन के लिए सेंट पीटर्स बेसिलिका में रखा गया था। सेंटर पीटर्स बेसिलिका में पोप के अंतिम दर्शन के लिए लगी भीड़… पोप के अंतिम संस्कार से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

More From Author

PM शरीफ बोले- पहलगाम की निष्पक्ष जांच के लिए तैयार:किसी भी हमले से निपट लेंगे, फौज पाकिस्तान की हिफाजत में सक्षम

अनंत अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बने:1 मई से संभालेंगे पद, अभी रिलायंस जियो, रिटेल और एनर्जी वर्टिकल के बोर्ड मेंबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *