भारत माला प्रोजेक्ट गड़बड़ी मामले में ACB-EOW ने छापेमारी की है। करीब 17 से 20 अधिकारियों के यहां कार्रवाई चल रही है। SDM,तहसीलदार, पटवारी और राजस्व निरीक्षक समेत राजस्व विभाग के कई अधिकारियों के ठिकानों पर कार्रवाई की जा रही है। EOW की टीम तात्कालिक SDM निर्भय साहू और तात्कालिक तहसीलदार शशिकांत कुर्रे के रायपुर स्थित घरों पर दबिश दी है। गुरुवार सुबह से नया रायपुर, अभनपुर, दुर्ग-भिलाई सहित प्रदेश के अन्य जिलों में टीम कार्रवाई के लिए पहुंची है। खबर अपडेट की जा रही है…
