रायपुर के कारोबारी को आतंकियों ने मारी गोली:हालत गंभीर, पत्नी और 2 बच्चों के साथ गए थे घूमने, परिजन जम्मू-कश्मीर रवाना

जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले में रायपुर के कारोबारी दिनेश मिरानिया को भी गोली लगी है। बिजनेसमैन की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल के परिजन और दोस्त फ्लाइट से जम्मू कश्मीर के लिए रवाना हुए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक कारोबारी दिनेश मिरानिया अपनी पत्नी और 2 बच्चों के साथ मिनी स्विट्जरलैंड गर्मी की छुट्टियां मनाने गए थे। उनके रायपुर स्थित निवास में कोई नहीं है। फिलहाल जम्मू कश्मीर के स्थानीय प्रशासन ने घायल के नाम की पुष्टि नहीं की है। कायराना हमले का हमारे जवान करारा जवाब देंगे- भूपेश वहीं भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया X पर लिखा कि कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ आतंकी हमला दुखद है, कायराना है। इस हमले में अब तक 30 से अधिक लोगों के हताहत होने की खबर मीडिया के माध्यम से आ रही है। बघेल ने लिखा- रायपुर से घूमने गए मिरानिया परिवार के सदस्य को भी गोली लगी है। हम सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। दिवंगतों की आत्मा को ईश्वर शांति प्रदान करें। इस कायराना हमले के खिलाफ पूरा देश एकजुट है। हमारे जवान करारा जवाब देंगे। हमले में एक टूरिस्ट की मौत दरअसल, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार दोपहर आतंकियों ने पर्यटकों पर फायरिंग कर दी। हमले में एक टूरिस्ट की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकियों ने टूरिस्ट से नाम पूछा, इसके बाद उसके सिर में गोली मार दी। फायरिंग करते हुए भाग निकले। हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा ने ली है। अधिकारियों के मुताबिक, घटना बैसरन घाटी में हुई, इसमें 8 लोग घायल भी हुए हैं। इनमें कुछ स्थानीय भी हैं। हालांकि न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक घायलों की संख्या 20 है। न्यूज एजेंसी PTI को एक अफसर ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि मरने वालों की संख्या 20 से ज्यादा हो सकती है। घायलों के नाम 1. विनो भट्ट, गुजरात 2. एस बालचंद्रू, महाराष्ट्र 3. अभिजवन राव, कर्नाटक 4. संतरू, तमिलनाडु 5. साहसी कुमारी, उड़ीसा 6. डॉ. परमेश्वर 7. माणिक पाटिल 8. रिनो पांडे मोदी बोले- आतंकियों को बख्शा नहीं जाएगा प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। इस जघन्य कृत्य के पीछे जो लोग हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उनका नापाक मंसूबा कभी कामयाब नहीं होगा। आतंकवाद से लड़ने का हमारा संकल्प अडिग है और यह और भी मजबूत होगा। राहुल गांधी ने कहा कि, आतंक के खिलाफ पूरा देश एकजुट है। सरकार जम्मू-कश्मीर में हालात सामान्य होने के खोखले दावों के बजाय अब जवाबदेही लेते हुए ठोस कदम उठाए, ताकि आगे ऐसी बर्बर घटनाएं न होने पाएं। ………………………………… इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए…. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला, टूरिस्ट की मौत: नाम पूछकर गोली मारी, 12 घायल; शाह कुछ देर में श्रीनगर पहुंचेंगे जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार दोपहर आतंकियों ने पर्यटकों पर फायरिंग कर दी। हमले में एक टूरिस्ट की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आतंकियों ने टूरिस्ट से नाम पूछा, इसके बाद उसके सिर में गोली मार दी और फायरिंग करते हुए भाग निकले। हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा ने ली है। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

FY25 की चौथी तिमाही में HCL-टेक का मुनाफा 7.85% बढ़ा:रेवेन्यू ₹30,246 करोड़ रहा, प्रति शेयर ₹18 का अंतरिम लाभांश देगी कंपनी

जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले पर वर्ल्ड मीडिया:डेली मेल ने लिखा- 26 से 30 मौत की आशंका, CNN बोला- हिमालयी इलाके में टूरिस्ट्स पर गोलीबारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *