एयरफोर्स अफसर का दावा झूठा,CCTV में पहले हमला करते दिखा:युवक को धकेला-पीटा, पत्नी बहस करती दिखीं; पुलिस बोली- रोड रेज का मामला

बेंगलुरु में वायुसेना अधिकारी और उनकी अफसर पत्नी से मारपीट के मामले में नया CCTV फुटेज सामने आया है। फुटेज से साफ है कि विंग कमांडर की ओर से भी मारपीट की गई थी। इसमें विंग कमांडर को पहले मारपीट की शुरुआत करते और युवक को सड़क पर धकेलते और लात मारते देखा जा सकता है। CCTV फुटेज के मुताबिक, DRDO कॉलोनी से एयरपोर्ट जा रहे विंग कमांडर शिलादित्य बोस और उनकी पत्नी स्क्वॉड्रन लीडर मधुमिता, एक नियॉन ग्रीन जैकेट पहने युवक के पास पहुंचे। इसके बाद झगड़ा बढ़ा और हाथापाई शुरू हो गई। वीडियो में मधुमिता भी युवक से बहस करती दिखीं। इससे पहले सोमवार को विंग कमांडर बोस ने एक वीडियो जारी किया था, इस वीडियो में उन्होंने दावा किया था कि मुझ पर और पत्नी पर सुबह कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। मेरे साथ मारपीट के अलावा गाली-गलौज भी की गई। वीडियो में अधिकारी खून से लथपथ दिख रहे थे। आरोपी की पहचान विकास कुमार के रूप में की गई, वह कॉल सेंटर में काम करता है। पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया। वहीं, आरोपी की शिकायत पर विंग कमांडर पर अटेम्ट टू मर्डर और मारपीट का केस दर्ज किया गया है। पुलिस बोली- मामला रोड रेज का है पुलिस के मुताबिक, ये मामला नॉर्थ और साउथ का नहीं, आपसी रोड रेज का है, जिसमें दोनों पक्षों से गलती हुई। DCP ईस्ट देवराज डी ने बताया कि केस में FIR दर्ज की गई है और युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। विंग कमांडर की पत्नी मधुमिता ने बयप्पनाहल्ली थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। अब पुलिस CCTV और गवाहों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है। CCTV फुटेज में क्या है, 6 तस्वीरों में जानें… बोस ने सोमवार को 2 वीडियो शेयर किए थे… पहला वीडियोः बोस बोले- DRDO का स्टिकर देखकर किया हमला बोस ने सोमवार (21 मार्च) को जारी किए वीडियो में बताया था- हम DRDO, सीवी रमन नगर फेज 1 में रहते हैं। सोमवार सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर, मेरी पत्नी और में एयरपोर्ट जा रहे थे, तभी पीछे से एक बाइक आई और हमारी कार को रोक दिया। उस व्यक्ति ने कन्नड़ में गाली देना शुरू कर दिया। जब उन्होंने मेरी कार पर DRDO का स्टिकर देखा, तो कहा- तुम DRDO के लोग हो। बोस ने आगे बताया – उन्होंने मेरी पत्नी को गाली दी और मैं इसे बर्दाश्त नहीं कर सका। जैसे ही मैं कार से बाहर निकला, बाइक सवार ने मेरे माथे पर चाबी मार दी। इसके बाद उस व्यक्ति ने पत्थर उठाया और मेरी कार पर मारने की कोशिश की, जो मेरे सिर पर लगा। दूसरा वीडियोः बोस ने कहा- कर्नाटक की हालत चिंताजनक विंग कमांडर ने एक और वीडियो शेयर किया, जिसमें वे कह रहे हैं कि हम पुलिस के पास गए, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। अगर कानून मदद नहीं करता तो वे इसका बदला जरूर लेंगे। हमारी कार के डैश कैम में हमलावर का चेहरा और बाइक का नंबर सब रिकॉर्ड हो गया है। वीडियो में बोस ने बताया था कि मैं हमले के बाद अपनी गाड़ी से बाहर निकला और पूछा कि क्या लोग सेना या सुरक्षाबलों के किसी व्यक्ति के साथ ऐसा व्यवहार करते हैं। यह सुनकर और लोग इकट्ठा हो गए और मुझे गाली देना शुरू कर दिया। बोस ने आगे कहा – कर्नाटक की हालत ऐसी ही हो गई है। मुझे इस राज्य पर भरोसा था, लेकिन आज की घटना के बाद मैं स्तब्ध हूं। भगवान हमारी मदद करें। भगवान मुझे जवाबी कार्रवाई न करने की शक्ति दें। लेकिन अगर कानून-व्यवस्था विफल होती है तो मैं जवाबी कार्रवाई करूंगा। आरोपी डिलीवरी बॉय, चश्मदीद बोले- अफसर ने भी बहुत मारा विंग कमांडर की पत्नी की शिकायत पर सोमवार को ही पुलिस ने एक आरोपी को अरेस्ट कर लिया था। हालांकि, घटना के बाद चश्मदीदों का कहना था कि वह एक फूड डिलीवरी एप के लिए काम करता है। जब वे लोग हल्ला सुनकर आए तो शिलादित्य के चेहरे से खून निकल रहा था। बाद में अफसर ने भी डिलीवरी बॉय को 20-30 घूंसे मारे। लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वे अपने गुस्से पर कंट्रोल नहीं कर पा रहे थे। —————————————– सेना के अधिकारी से मारपीट की ये खबर भी पढ़ें… केरल में सेना के अधिकारी के साथ मारपीट; सीपीआईएम और भाजपा नेता पर आरोप केरल में सेना के अधिकारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। घटना 23 दिसंबर को कोच्चि के थ्रीक्काकारा में केएमएम कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस में हुई। दरअसल, कॉलेज में एनसीसी का ट्रेनिंग कैंप लगा हुआ था। घटना की वाली रात 60 से करीब कैडेट्स ने फूड पॉइजनिंग की शिकायत की थी। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

MP-राजस्थान समेत 7 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट:महाराष्ट्र का चंद्रपुर देश में सबसे गर्म, टेम्परेचर 45.6° पहुंचा; 20 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी

इकाना स्टेडियम में आज LSG Vs DC:सीजन में दूसरी बार होगा सामना; दिल्ली पॉइंट्स टेबल में नंबर-2 पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *