बीजापुर में IED ब्लास्ट…एक जवान शहीद:सड़क निर्माण कार्य की सुरक्षा ड्यूटी के दौरान धमाका, सर्च अभियान जारी

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में IED ब्लास्ट की चपेट में आने से एक जवान शहीद हो गया। 19वीं बटालियन सीएएफ के जवान मनोज पुजारी (26) तोयनार-फरसेगढ़ सड़क निर्माण कार्य की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात थे। ड्यूटी के दौरान उनका पैर नक्सलियों के लगाए प्रेशर IED पर आ गया। घटना तोयनार थाना क्षेत्र के मोरमेड जंगल में हुई, जो तोयनार से लगभग 4 किलोमीटर दूर स्थित है। घटना के बाद सुरक्षाबलों का क्षेत्र में सर्च अभियान जारी है। खबर अपडेट की जा रही है…

More From Author

ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस नहीं रहे:88 साल की उम्र में वेटिकन में निधन; फेफड़ों और किडनी में गंभीर संक्रमण था

मुर्शिदाबाद हिंसा- बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग:सुप्रीम कोर्ट बोला- आप चाहते हैं राष्ट्रपति को निर्देश दें, हम पर कार्यपालिका में दखल के आरोप लग रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *