छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर में एक महिला ने अपने बॉयफ्रेंड और उसके दोस्त के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 13 अप्रैल की है, जब बिरझूटोला गांव के रोहित सलामे के खेत में एक शव मिला था। इसके बाद रोहित ने पुलिस को शव की सूचना दी। सूचना पर थाना प्रभारी कपिल देव चंद्रा और उनकी टीम मौके पर पहुंची तो वहां भीड़ जमा थी। पूछताछ के दौरान ग्रामीण अकबर सिंह ने मृतक की पहचान अपने दामाद संजीव कुमार मांझी (उर्फ संजू), निवासी ग्राम उरझे, थाना मानपुर के रूप में की। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में पता चला कि संजीव की मौत गला दबाकर की गई थी, जिससे उसे सांस लेने में रुकावट हुई और उसकी जान चली गई। इसके बाद संजीव की हत्या की बात सामने आई।पुलिस ने तफ्तीश तेज कर दी। पत्नी का छह महीने से चल रहा था प्रेम-प्रसंग
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि संजीव की पत्नी का युगल कुमार कुंजाम नामक युवक से पिछले छह महीने से अफेयर चल रहा था। संजीव को जब पत्नी के अफेयर के बारे में पता चला आगबबूला हो गया। वह अपनी पत्नी से मारपीट करने लगा। रोज-रोज की प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने पति की हत्या का मन बना लिया। इसके लिए उसने अपने बॉयफ्रेंड युगल और उसके दोस्त धर्मेंद्र के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की प्लानिंग की। शराब के बहाने बुलाकर ली जान
13 अप्रैल की रात संजीव की चाचा की बेटी की शादी थी। इसी बीच, आरोपी युगल ने दोस्त धर्मेंद्र के साथ मिलकर संजीव को शराब पीने के बहाने आमाडुला से बोगाटोला रोड स्थित एक पुल के पास बुलाया। संजीव को अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर वहां ले गया। तीनों ने वहां शराब पी। जिसके बाद नशे में संजीव ने युगल से कहा, तुम मेरी पत्नी से मिलने आए हो। संजीव पत्नी के साथ अफेयर पर युगल के साथ बदसलूकी करने और उसे गाली देने लगा। इसी दौरान हत्या की प्लानिंग के तहत युगल और धर्मेंद्र ने मिलकर संजीव के गले में गमछा डालकर गला घोंट दिया। शव को खेत में ले जाकर छिपाया गया
हत्या के बाद दोनों आरोपी संजीव के शव को मोटरसाइकिल से उठाकर सड़क से करीब आधा से एक किलोमीटर दूर स्थित एक बड़े खेत में ले गए और उसे पेड़ की सूखी झाड़ियों के बीच छिपा दिया ताकि किसी को शक न हो। आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल इसके बाद पुलिस ने मामले की तेजी जांच की और दोनों आरोपियों युगल कुमार कुंजाम (उम्र 19 वर्ष) और धर्मेंद्र (उम्र 24 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। सबूत और जांच के आधार पर दोनों आरोपी पकड़े गए
थाना प्रभारी कपिल देव चंद्रा ने बताया, हत्या की यह वारदात पूरी तरह से सुनियोजित थी। आरोपियों ने शव छुपाने की कोशिश भी की थी, लेकिन सबूत और जांच के आधार पर हमने उन्हें जल्द पकड़ लिया। मामले में और भी तथ्य सामने आ सकते हैं। ……………………………………………………. क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें तुम्हारा किसी और से अफेयर…कहने पर कुल्हाड़ी से काटा:दूसरों से बात करने पर टोकता था, थाने में पत्नी बोली-मैंने अपने पति को मार डाला छत्तीसगढ़ के मरवाही जिले में पत्नी ने अपने पति को कुल्हाड़ी से काट डाला। इसके बाद पत्नी ने खुद थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। पुलिस से कहा कि मैंने अपने पति को मार डाला है। वह तुम्हारा किसी और से अफेयर है कहकर प्रताड़ित करता था। मामला मरवाही थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…
