अक्षत मर्डर केस…आईफोन अब तक नहीं हो सका अनलॉक:नार्को टेस्ट में आरोपी बोला-अक्षत ने खुद की सुपारी दी, एक गोली उसने खुद पर चलाई

21 अगस्त 2024 की सुबह, अंबिकापुर के स्टील कारोबारी महेश केडिया के बेटे अक्षत अग्रवाल (23 साल) की लाश उसकी ही कार में पाई गई। सीने और पेट में 3 गोलियां धंसी थी। वारदात को अक्षत के ही एक पुराने कर्मचारी ने अंजाम दिया था। आरोपी संजीव मंडल के मुताबिक अक्षत ने खुद की सुपारी दी थी। आरोपी के नार्को टेस्ट और पॉलीग्राफ के साथ ब्रेन मैपिंग कराई गई, लेकिन कोई नए सबूत नहीं मिले हैं, जिससे किसी साजिश या किसी अन्य आरोपी की संलिप्तता का खुलासा हो सके। हालांकि, मोबाइल अब तक अनलॉक नहीं हुआ। वहीं आरोपी संजीव ने कबूल किया है कि उसने अक्षत को 2 गोलियां मारी थीं, जबकि एक गोली अक्षत ने खुद अपने पर चलाई थी। पुलिस ने कराया नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट सरगुजा SP योगेश पटेल ने बताया कि कोर्ट से अनुमति लेकर आरोपी संजीव मंडल के नार्को टेस्ट, ब्रेन मैपिंग और पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए पुलिस आरोपी को लेकर गुजरात के गांधीनगर गई थी। आरोपी के सभी टेस्ट की रिपोर्ट पुलिस को मिल गई है। टेस्ट में आरोपी संजीव मंडल ने क्या-क्या बताया ? आईफोन नहीं हो सका अनलॉक अक्षत अग्रवाल का आईफोन पुलिस अनलॉक नहीं कर पाई। पासवर्ड परिजन भी नहीं बता पाए। इसके बाद NIA और CBI की भी मदद मांगी गई, लेकिन वहां से भी आईफोन को अनलॉक करने का कोई उपाय नहीं मिला। अब तक आईफोन अनलॉक नहीं हो सका है। अब जानिए अक्षत की सुपारी की कहानी गिरफ्तार आरोपी संजीव मंडल ने पहले ही दावा किया था कि अक्षत अग्रवाल ने उससे खुद संपर्क किया। 20 अगस्त को वह कार में उसे बैठाकर ले गया। उसने चठिरमा में सुनसान इलाके में कार रोकी और खुद की हत्या करने के लिए सुपारी दी। इसमें कैश, ज्वेलरी भी शामिल है। पुलिस ने एक हफ्ते पहले आरोपी को 3 दिनों की रिमांड पर भी लिया था, लेकिन आरोपी अपने दावे पर अड़ा रहा। आरोपी की इस थ्योरी पर पुलिस के साथ परिजनों को भी भरोसा नहीं था। इसके बाद पुलिस ने नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट कराया, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। इन सवालों के नहीं मिले जवाब परिजनों ने हत्याकांड में एक से अधिक लोगों के शामिल होने का अंदेशा जताया था। अक्षत अपनी ही हत्या की सुपारी क्यों देगा, जबकि वह बड़े व्यवसाय को संभाल रहा था। उसके खाते में भी बड़ी रकम डिपॉजिट है। परिजनों ने दावा किया था, उसकी अलमारी में 12 से 15 लाख रुपए होते थे, जो नहीं हैं। अक्षत ने 3 अवैध पिस्टल और 34 गोलियां क्यों और कहां से खरीदी थी, इसका पता नहीं चल सका। पुलिस इसका सुराग लगाने पश्चिम बंगाल के मालदा तक पहुंची थी, लेकिन लिंक नहीं मिल सका। इससे संबंधित और भी खबरें… 1. स्टील कारोबारी का हत्यारोपी संजीव 3 दिन की रिमांड पर: फिर होगी पूछताछ, अक्षत के परिजन बोले-अपनी सुपारी क्यों देगा; अग्रवाल समाज करेगा आंदोलन 2. पिता बोले-खुद को मारने की सुपारी देना संभव नहीं:सरगुजा अक्षत हत्याकांड में पुलिस जांच से कोई संतुष्ट नहीं 3. आरोपी का दावा-स्टील कारोबारी ने कराई खुद की हत्या:संजीव बोला-पहली गोली उसने ही मारी 4. छत्तीसगढ़ में स्टील कारोबारी के बेटे की गोली मारकर हत्या: सीने-पेट में धंसी बुलेट, कार में मिली 3 पिस्टल

More From Author

छत्तीसगढ़ के 10 जिलों में हल्की बारिश के आसार:38.6 डिग्री के साथ दुर्ग रहा सबसे गर्म, रात में सबसे कम तापमान भी यहीं

GGU नमाज विवाद..रजिस्ट्रार ऑफिस में हनुमान चालीसा पाठ:प्रदर्शन के बाद NSS भंग, हटाए गए 12 अधिकारी; आज 159 छात्रों के लिए जाएंगे बयान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *