बिलासपुर-बेमेतरा सहित 7 जिलों में यलो अलर्ट:गरज-चमक के साथ पड़ेंगी बौछारें, 19 जिलों में बूंदाबांदी के आसार; 48 घंटे बाद 2°​​​​​​​ लुढ़केगा पारा

छत्तीसगढ़ के 7 जिले बेमेतरा, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, कोरबा, मुंगेली के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं 19 जिलों में बूंदाबांदी के आसार हैं। 2 दिन बाद पारा 2 डिग्री तक गिर सकता है। इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और साइक्लोन सर्कुलेशन सिस्टम की वजह से रविवार को बस्तर संभाग के कुछ इलाकों में तेज बारिश हुई। कोंडागांव में आंधी-बारिश के साथ ओले भी गिरे। कई घरों के छप्पर उड़ गए हैं। सड़कों पर पानी भर गया। कोंडागांव में हुई बारिश की तस्वीर देखिए… रायपुर में 39 डिग्री से ज्यादा तापमान आज रायपुर में धूप-छांव वाला मौसम होगा। अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। रविवार को दिन का तापमान 39.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.9 डिग्री ज्यादा था। बिलासपुर में दिन का पारा सामान्य से कम यहां रविवार को दिन का पारा सामान्य से 3 डिग्री कम रहा। जिसकी वजह से लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं रात का पारा 24.7 डिग्री रहा। मौसम विभाग के मुताबिक यहां अगले 2 दिन अधिकतम तापमान में गिरावट होगी। सरगुजा संभाग में भी बारिश से लुढ़का पारा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण रविवार को सरगुजा संभाग के कुछ स्थानों में बूंदाबांदी हुई। रविवार को अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री रहा। जो नॉर्मल टेम्प्रेचर से 3 डिग्री कम रहा। वहीं रात का पारा 21.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जो समान्य से 0.5 डिग्री अधिक रहा।

More From Author

5 साल की बच्ची से रेप का प्रयास फिर हत्या:कर्नाटक पुलिस ने आरोपी को एनकाउंटर में मार गिराया; सब-इंस्पेक्टर समेत 3 पुलिसकर्मी घायल

टैरिफ पर ट्रम्प का यू-टर्न, इलेक्ट्रॉनिक सामानों पर टैरिफ लगाएंगे:कहा- छूट कुछ समय के लिए; दो दिन पहले रेसिप्रोकल टैरिफ हटाया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *