‘मेरी शादी करा दो सरकार, घरवाले नहीं दे रहे ध्यान’:सरगुजा में सुशासन-तिहार में संविदा स्वीपर ने दिया आवेदन, लिखा-अच्छी लड़की देखकर शादी करवा दो

छत्तीसगढ़ के सरगुजा में स्कूल के संविदा स्वीपर ने अनोखा आवेदन लगाया है। उसने कहा कि, मैं 46 साल का हो चुका हूं। मेरी शादी नहीं हुई है। घर वाले भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसलिए कोई अच्छी सी लड़की देखकर मेरी शादी करवा दो। अंबिकापुर ब्लॉक के भफौली निवासी मनोज टोप्पो ने यह आवेदन महिला एवं बाल विकास को दिया है। सुशासन तिहार 2025 के तहत अभी तक हजारों की संख्या में आवेदन आ चुके हैं। इनमें कुछ आवेदन अनोखी मांग के साथ आए हैं। परिवार वाले नहीं दे रहे ध्यान, इसलिए दिया आवेदन जानकारी के मुताबिक, आवेदनकर्ता मनोज टोप्पो एक स्कूल में स्वीपर के पद पर पदस्थ है। उसकी यह नियुक्ति संविदा भर्ती के तहत की गई है। मनोज टोप्पो ने बताया कि, जब वो छोटा था तो पिता की मौत हो गई थी। वे तीन भाई और एक बहन हैं। जिनमें से दो भाई और बहन की शादी हो गई है। मनोज अपनी मां और दो भतीजों के साथ रहता है। मनोज टोप्पो ने बताया कि, उनकी पैतृक खेती भी है। भाई और मां उसका ध्यान नहीं दे रहे हैं। वे ध्यान देते तो पहले ही शादी हो जाती। अकेले अच्छा नहीं लगता। इसलिए भतीजों को अपने घर में साथ रखता है। शायद सरकार सुन ले और शादी करा दे, इसलिए आवेदन दिया है। युवक ने ससुराल जाने मांगी थी बाइक वहीं, सुशासन तिहार में मैनपाट ब्लॉक के कदनई पंचायत के अजेश कुमार ठाकुर ने आवेदन देकर अपने लिए बाइक मांगी है। जिससे वो ससुराल और हॉट बाजार जा सके। युवक ने आवेदन में लिखा है कि उसे ससुराल जाने और हॉट बाजार जाने के लिए एक बाइक की आवश्यकता है, क्योंकि उसके गांव से ससुराल और हाट बाजार दूर है। आवेदन में संबंधित विभाग का नाम छत्तीसगढ़ शासन ऑटो एजेंसी लिखा गया है। यह आवेदन 10 अप्रैल को कदनई पंचायत के शिविर में जमा किया गया है। …………………………………… इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… आज से सुशासन तिहार 2025 की शुरुआत: पहले चरण में 8 से 11 अप्रैल लिए जाएंगे आवेदन, ऑनलाइन भी दर्ज कर सकते हैं अपनी समस्याएं छत्तीसगढ़ में आज से सुशासन तिहार 2025 की शुरुआत हो गई है। यह कार्यक्रम जन समस्याओं के जल्द समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ जनता को मिले। इसलिए सभी जिलों के निकाय और पंचायतों में आयोजित किया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

इजराइल ने 1000 सैनिकों को नौकरी से निकाला:इन्होंने गाजा युद्ध पर सवाल उठाया था, कहा था- जंग अब राजनीतिक मकसद पूरा कर रही

सरकारी नौकरी:UPSC ने इंजीनियर सहित 111 पदों पर निकाली भर्ती; एज लिमिट 40 साल, फीस 25 रुपए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *