धमतरी, गरियाबंद-कांकेर सहित 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट:कोरबा, जशपुर, सरगुजा में ओले गिरेंगे, अंधड़ चलेगी, रायपुर में बादल छाए, ठंडी हवा चल रही

छत्तीसगढ़ के 9 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक सरगुजा, बलरामपुर, जशपुर, कोरबा, गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही, धमतरी, गरियाबंद, कांकेर और कोन्डागांव में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। रायपुर सहित कुछ जिलों में सुबह से बादल छाए हैं, ठंडी हवा चल रही है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक ट्रफ, वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से प्रदेश में मौसम बदला है। गुरुवार को ओलावृष्टि, आंधी और हल्की बारिश हो सकती है। इसके असर से अगले 3 दिन अधिकतम तापमान 3 डिग्री तक गिर सकता है। रायपुर में दिन का टेम्प्रेचर सामान्य से कम बुधवार को दिन का टेम्प्रेचर 36.8 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.6 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो औसत से 2 डिग्री अधिक था। बिलासपुर में दिन का पारा 2.4 डिग्री लुढ़का यहां दिन का तापमान सामान्य से कम है। बुधवार को पारा 37.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक था। वहीं रात का टेम्प्रेचर 23 डिग्री रहा। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जगदलपुर में पारा सामान्य के कम बुधवार को यहां दिन का तापमान सामान्य से कम रहा। यहां अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं रात का पारा 22.8 डिग्री रहा जो नॉर्मल टेम्प्रेचर से 1.3 डिग्री ज्यादा था। अंबिकापुर सबसे ठंडा, रात का पारा 20° मौसम विभाग के मुताबिक सरगुजा संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान स्थिर बना हुआ। बुधवार को अंबिकापुर में दिन का पारा 34.6 डिग्री रहा। जो सामान्य से 1 डिग्री कम था। वहीं रात का तापमान 20 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह प्रदेश में सबसे कम रहा।

More From Author

अमेरिका ने भारत पर 26% टैरिफ लगाया:ट्रम्प बोले- मोदी अच्छे दोस्त, लेकिन टैरिफ पर व्यवहार ठीक नहीं; बदलाव 9 अप्रैल से लागू होगा

RPSC ने 22 पदों पर निकाली वैकेंसी:सहायक विद्युत निरीक्षक के 15 और कनिष्ठ रसायनज्ञ के पदों पर 9 से कर सकेंगे आवेदन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *