दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर एनकाउंटर, महिला नक्सली ढेर:शव, इंसास राइफल और गोला-बारूद बरामद, दोनों ओर से रुक-रुककर हो रही फायरिंग

दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के बॉर्डर पर सुरक्षाबलों-नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। एनकाउंटर में जवानों ने एक महिला नक्सली को ढेर कर दिया है। महिला नक्सली का शव बरामद कर लिया गया है। दोनों ओर से फायरिंग जारी है। सोमवार सुबह नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों की टीम निकली थी। करीब 9 बजे जवानों का सामना नक्सलियों से हो गया। दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई। पुलिस ने नक्सलियों से इंसास राइफल, गोला-बारूद और अन्य दैनिक उपयोग का सामान बरामद किया है। फिलहाल, क्षेत्र में मुठभेड़ और सर्चिंग जारी है। खबर अपडेट की जा रही है…

More From Author

देशभर में ईद का जश्न:वाराणसी में जामा मस्जिद फुल, सीढ़ियों पर नमाज पढ़ी; भोपाल में वक्फ बिल के विरोध में काली पट्टी बांधकर पहुंचे नमाजी

वर्ल्ड अपडेट्स:थाईलैंड में 5 चीनी नागरिक गिरफ्तार, ढह चुकी 30 मंजिला इमारत के दस्तावेज चुराने का आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *