नदी में गिरी BJP कार्यकर्ताओं की बोलेरो, 2 मौत:PM की सभा में शामिल होने जा रहे थे, महिला को रौंदते हुए पलटी; 5 गंभीर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रही बोलेरो हादसे का शिकार हुई है। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में बोलेरो एक महिला को रौंदते हुए पुल में जा गिरी। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 7 भाजपा कार्यकर्ता घायल हुए है, जिनमें 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना कोटमी चौकी क्षेत्र के सोन नदी पर बने पुलिया में हुई। ग्रामीणों के मुताबिक, पुल पर पंडरीखार गांव की रमिताबाई फूल विसर्जन कर रही थी, तभी तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी और गाड़ी पुल से नीचे गिर गई। वहीं, राजधानी रायपुर में भी एक बिजनेस मैन की मौत हुई है। शनिवार रात उनकी कार अनियंत्रित होकर ढाबे में जा घुसी थी। ड्राइवर और महिला की मौत पुलिस के मुताबिक, घटना की सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल ले जाया गया। मरने वालों में बोलेरो ड्राइवर बाबूलाल चौधरी और एक महिला शामिल है। घायलों का जिला अस्पताल गौरेला में इलाज जारी है। सभी मनेंद्रगढ़-बैकुंठपुर से बिलासपुर के मोहभाठा जा रहे थे। दीवार नहीं होने के कारण होते है हादसे – ग्रामीण स्थानीय लोगों का कहना है कि सोन नदी में सकरी पुलिया और मोड भी है। पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। पुल पर सुरक्षा दीवार नहीं होने के कारण वाहन नदी में गिरने की घटनाएं होती रहती हैं। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में लगातार हो रहे हादसों के बावजूद यातायात प्रभारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। प्रशासन ने दिए समुचित व्यवस्था के निर्देश जिला कलेक्टर लीना मंडावी, एसडीएम अमित बेक और एसडीओपी निकिता तिवारी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। जिला अस्पताल पहुंच कर घायलों के संबंध में जानकारी लेकर इलाज की समुचित व्यवस्था करने निर्देश दिया गया। पहले भी हो चुकी है घटना जानकारी के मुताबिक, इसके पहले भी साल 2023 में बिलासपुर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने मनेंद्रगढ़ से जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की कार कारीआम केंदा घाटी में दुर्घनाग्रस्त हुई थी जिसमें भी कई भाजपा कार्यकर्ता घायल हुए थे….. ……………………… इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… रायपुर में बिजनेसमैन की रोड एक्सीडेंट में मौत:तेज रफ्तार कार अनकंट्रोल होकर पलटी, दोस्त के साथ कव्वाली प्रोग्राम से लौट रहा था युवक रायपुर में एक बिजनेसमैन की कार अनकंट्रोल होकर पलट गई। इस एक्सीडेंट में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने दोस्त के साथ कव्वाली प्रोग्राम से वापस घर लौट रहा था। इस दौरान यह हादसा हो गया। युवक के दोस्त को हल्की चोंटे आई हैं। यह पूरा मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

डमी एडमिशन वाले बोर्ड एग्जाम नहीं दे सकेंगे:CBSE ने दी चेतावनी, NEET-JEE की कोचिंग के लिए स्कूल जाना छोड़ देते हैं स्टूडेंट्स

सरकारी नौकरी:IIT भिलाई में प्रोजेक्ट इंजीनियर समेत कई पदों पर भर्ती, एज लिमिट 55 साल, सैलरी ढाई लाख तक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *