छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए जिलाध्यक्षों की डिटेल प्रोफाइल:भूपेश, सिंहदेव और बैज के करीबियों को जिम्मेदारी, लिस्ट में सिर्फ एक महिला, ज्यादातर सीनयर्स को मौका

देशभर से कांग्रेस जिला अध्यक्षों से राहुल गांधी 3 टर्म में मीटिंग करेंगे। इससे पहले छत्तीसगढ़ में 11 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इनमें सिर्फ 1 महिला शामिल है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मंजूरी के बाद के.सी. वेणुगोपाल ने लिस्ट जारी की है। इनमें ज्यादातर वरिष्ठ नेताओं को मौका मिला है। लिस्ट में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व CM भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव के करीबियों का नाम है। इनमें दुर्ग से राकेश ठाकुर भूपेश के करीबी हैं। सरगुजा से बालकृष्ण पाठक, बलरामपुर से कृष्ण प्रताप सिंह टीएस सिंहदेव के करीबी हैं। वहीं दीपक बैज की करीबी सुमित्रा धृतलहरे को भी जिला अध्यक्ष बनाया गया है। 3 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के नेताओं की राहुल से मीटिंग राहुल से मीटिंग के लिए जिला अध्यक्षों को 3 चरणों में बुलाया गया है। पहली मीटिंग 27 मार्च को, दूसरी मीटिंग 30 मार्च को और तीसरी मीटिंग 3 अप्रैल को है। राहुल गांधी छत्तीसगढ़ के सभी जिला अध्यक्षों से 3 अप्रैल को बातचीत करेंगे। पार्टी के नेताओं के मुताबिक कांग्रेस में इंदिरा गांधी के बाद ऐसा पहली बार हो रहा है, जब सभी जिला अध्यक्षों का गांधी परिवार के किसी सदस्य से सीधा संवाद होगा। लिस्ट के जारी होने के बाद अब संभावना है कि प्रदेश में और भी पदाधिकारियों की नियुक्तियां की जा सकती हैं। पायलट ने दिए थे बदलाव के संकेत हाल ही में छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने भी संकेत दिए थे कि जल्द ही संगठन में कई नियुक्तियां की जाएंगी। उन्होंने कहा था कि बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक खाली पदों को भरा जाएगा और निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाया जाएगा। अब 11 जिला अध्यक्षों की डिटेल प्रोफाइल पढ़ने के लिए ग्राफिक्स से गुजर जाइए…. ………………………………… कांग्रेस से संबंधित और भी खबर पढ़ें…. रायपुर सेंट्रल जेल पहुंचे सचिन पायलट, देवेंद्र यादव से मिले: कहा-टारगेट करने की जगह हिंसा की जांच करे सरकार; NSUI का कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट देवेंद्र यादव से मिलने रायपुर सेंट्रल जेल पहुंचे। भिलाई नगर विधायक की गिरफ्तारी के बाद लगातार कांग्रेस एग्रेसिव मोड में है। सचिन पायलट के साथ कांग्रेस के प्रभारी सचिव विजय जांगिड़, PCC चीफ दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत भी जेल पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

मैच 3- CSK vs MI:कौन होगा विनर, कौन लेगा सबसे ज्यादा विकेट और कौन बनेगा प्लेयर ऑफ द मैच; प्रिडिक्ट कीजिए

रहाणे-नरेन की सेंचुरी पार्टनरशिप बेकार गई:RCB की गेंदबाजी ने रोका KKR का रनफ्लो, कोहली-सॉल्ट की तेज बैटिंग से मिली जीत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *