मणिपुर- चुराचांदपुर में 9 साल की लड़की का शव मिला:एक दिन पहले लापता हुई थी, शरीर पर कई जगह चोट; रेप का शक

मणिपुर के चुराचांदपुर में शुक्रवार को 9 साल की एक लड़की का शव मिला। पुलिस ने बताया, नाबालिग लड़की गुरुवार शाम करीब 6 बजे लापता हो गई थी। एक दिन बाद उसका शव लानवा टीडी ब्लॉक में विस्थापितों के लिए बने रिलीफ कैंप के पास मिला। शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। पुलिस ने रेप का संदेह जताया है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अब तक 15 लोग हिरासत में लिए गए
पुलिस ने कहा कि पूछताछ के लिए 15 लोगों को हिरासत में लिया गया है, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। घटना की निंदा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा, “मैं अज्ञात बदमाशों द्वारा लड़की की हत्या की कड़ी निंदा करता हूं। यह मूर्खतापूर्ण कृत्य मानवता के खिलाफ एक गंभीर अपराध है, और मैं अधिकारियों से आग्रह करता हूं कि वे सुनिश्चित करें कि अपराधियों को बिना देरी कटघरे में लाया जाए।” 5 दिन पहले चुराचांदपुर में हिंसा, एक की जान गई थी
मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में मंगलवार रात करीब 10 बजे जोमी और हमार जनजाति के बीच हिंसा हुई थी। इस हिंसा में हमार जनजाति के रोपुई पाकुमटे नामक व्यक्ति की मौत हो गई थी। ये हिंसा तब हुई जब हमार जनजाति के युवकों ने सीलमत क्षेत्र के पास फहराए गए जोमी झंडे को उतार दिया था। हिंसा से जुड़े अन्य फुटेज देखें… दो जनजातियों के बीच कैसे शुरू हुआ विवाद… 16 मार्च: रविवार देर शाम हमार जनजाति के नेता रिचर्ड हमार पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया था। रिचर्ड अपनी गाड़ी चला रहे थे, जो एक दोपहिया सवार से टकराने से बची। इससे रिचर्ड की दोपहिया वाहन सवार युवकों से कहासुनी हो गई। जो बाद में इतनी आगे बढ़ गई कि दूसरे पक्ष ने रिचर्ड पर हमला कर दिया। 17 मार्च: इलाके में तनाव बढ़ने के बाद हमार जनजाति के लोगो ने सुरक्षाबलों पर पत्थरबाजी करना शुरु कर दिया। स्थिति को संभालने के लिए सुरक्षाबलों ने उपद्रवियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े और हवाई फायरिंग की। इसके बाद इलाके में कर्फ्यू लगा दिया। हमार संगठन बोला- सदस्यों को बार-बार निशाना बनाया जा रहा
हमले की आलोचना करते हुए हमार इनपुई ने कहा कि अपराधियों को तुरंत पकड़ा जाए। साथ ही चेतावनी दी कि ऐसा न करने पर वे अपनी खुद की कार्रवाई करेंगे। संगठन ने कहा, “यह घटना कोई अकेली घटना नहीं है। ITLF के सदस्यों को बार-बार निशाना बनाया जा रहा है, जिससे उत्पीड़न और हिंसा का एक परेशान करने वाला पैटर्न उजागर होता है। हम इन कायरतापूर्ण कृत्यों की निंदा करते हैं, जो हमारे नेतृत्व और सदस्यों को चुप कराने और डराने की कोशिश करते हैं।” ————————- मणिपुर से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… मणिपुर के चुराचांदपुर में कर्फ्यू:हमार जनजाति के नेता पर हमले के चलते हिंसा, पुलिस ने हवाई फायरिंग कर उपद्रवियों को खदेड़ा मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में रविवार देर शाम हमार जनजाति के नेता रिचर्ड हमार पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया था। सोमवार को हमार जनजाति के लोगों ने न्याय की मांग को लेकर बंद बुलाया। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

बालोद जिले के हल्दी में खुला नया पुलिस चौकी:आईजी गर्ग ने कहा- पुलिस और जनता के बीच होगा बेहतर समन्वय स्थापित

जेल में कुख्यात अपराधियों की बैरक में मोबाइल-गांजा:टॉयलेट सीट पर छिपाया; अंबिकापुर की जेल में बंद है कुलदीप साहू और दीपक नेपाली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *