तेलंगाना में ओबीसी आरक्षण 23% से 42% करने का प्रस्ताव:CM रेवंत ने ऐलान किया; कांग्रेस ने 2023 विधानसभा चुनाव से पहले वादा किया था

तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी ने विधानसभा में OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग) आरक्षण सीमा 23% से बढ़ाकर 42% करने का प्रस्ताव रखा है। अगर यह लागू हो जाता है, तो राज्य में आरक्षण की सीमा 62% हो जाएगी। यह सुप्रीम कोर्ट द्वारा तय की गई 50% आरक्षण सीएम का उल्लंघन हो जाएगा। बता दें कि कांग्रेस ने 2023 विधानसभा चुनाव से पहले OBC कोटा बढ़ाने का वादा किया था। सीएम ने X पर पोस्ट करके जानकारी दी… तेलंगाना सीएम बोले- राज्यपाल को 42 प्रतिशत आरक्षण का नया प्रस्ताव भेजा
तेलंगाना सीएम ने विधानसभा में कहा- कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वादा किया था कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो ओबीसी आरक्षण को बढ़ाकर 42 प्रतिशत किया जाएगा। सत्ता संभालने के तुरंत बाद, हमारी सरकार ने जाति जनगणना शुरू की। इससे पहले की कांग्रेस सरकार ने ओबीसी आरक्षण को 37 प्रतिशत तक बढ़ाने के लिए राज्यपाल को प्रस्ताव भेजा था। यह सरकार पहले के प्रस्ताव को वापस ले रही है, अब 42 प्रतिशत आरक्षण का नया प्रस्ताव भेज रही है। हम ओबीसी आरक्षण को 42 प्रतिशत बढ़ाने के लिए आवश्यक कानूनी सहायता भी लेंगे। हम तब तक शांत नहीं बैठेंगे जब तक पिछड़े वर्गों के लिए 42 प्रतिशत आरक्षण हासिल नहीं हो जाता। प्रस्ताव पास तो हो जाएगा, लेकिन नियमों का उल्लंघन
117 सीटों वाली तेलंगाना की विधानसभा में कांग्रेस के पास 64 विधायक हैं। इसलिए विधानसभा में तो ओबीसी आरक्षण वाला बिल पास हो जाएगा लेकिन इसके लागू होने के बाद तेलंगाना में आरक्षण की सीमा 62% पहुंच जाएगी। यह सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित किए गए 50% आरक्षण की सीमा का उल्लंघन होगा। क्या कानून लागू हो पाएगा ये खबर भी पढ़ें… तेलंगाना CM की ट्रोलर्स को चेतावनी-नंगा करवाकर सड़क पर पिटवाऊंगा: मेरा खून खौलता है तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्‌डी ने कहा है कि उनके खिलाफ अपशब्द कहने वालों को ‘नंगा कर बीच सड़क पर परेड निकालकर पीटा जाएगा। रेड्‌डी का यह बयान राज्य में दो महिला पत्रकारों की गिरफ्तारी के बाद आया है। इन पर आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोप है। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

9 महीने बाद धरती पर लौटेंगी सुनीता विलिम्स:अमेरिकन नेवी में हेलिकॉप्‍टर पायलट बनीं, 2008 में पद्म भूषण से सम्‍मानित; जानें कंप्‍लीट प्रोफाइल

औरंगजेब कब्र विवाद- नागपुर में पथराव-आगजनी:VHP ने औरंगजेब का पुतला फूंका, इसके बाद हिंसा; गाड़ियों में तोड़फोड़; DCP समेत कई घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *