कोरबा में कार से टकराई बाइक..3 दोस्तों की मौत:एक ही बाइक पर सवार थे, कार के भी परखच्चे उड़े; 3 दिन में 20 से ज्यादा मौत

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक सड़क हादसे में तीन दोस्तों की जान चली गई। होली के दूसरे दिन सुबह तीनों एक ही बाइक में सवार होकर किसी काम से निकले थे। इसी दौरान खोडरी के पास तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। शनिवार को यह हादसा जटगा चौकी इलाके में हुआ। इस टक्कर में कार भी बुरी तरह डैमेज हो गई, साथ ही कार चालक भी घायल हुआ है। प्रदेश में 3 दिन में अलग-अलग सड़ हादसों में 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। तीनों बचपन के दोस्त थे पुलिस के मुताबिक, तीनों बचपन के दोस्त थे और एक ही गांव बरबसपुर स्कूल बस्ती के रहने वाले थे। वहीं से वे जटगा की तरफ जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि 2 लोगों मौके पर मौत हो गई। वहीं वहीं एक ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी घटना के बाद राहगीरों ने 112 और जटगा चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया। हादसे में बाइक और कार दोनों पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजन और गांव के लोग भी मौके पर पहुंचे। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतकों के नाम तेज रफ्तार के कारण हादसा जटगा चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी के अनुसार, दोनों वाहन तेज रफ्तार में होने के कारण यह हादसा हुआ। घायल कार चालक जटगा का रहने वाला है। उसके कंधे पर चोट आई है। जहां अस्पताल में उसका इलाज जारी है। 3 दिन में 20 से ज्यादा लोगों ने गंवाई जान छत्तीसगढ़ में होलिका दहन, होली और फिर होली के अगले दिन इन 3 दिनों में ही 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अलग-अलग सड़क हादसों में कहीं 2 वाहनों की टक्कर तो कहीं वाहन पलटने से हादसे हुए हैं। होलिका दहन के दिन हुए 3 बड़े हादसे महासमुंद- नेशनल हाईवे 353 पर गुरुवार को कार और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में 6 लोगों की जान चली गई। कार सवार राजस्व निरीक्षक ताहर सिंग ठाकुर और उनके परिवार 4 सदस्य के साथ कार ड्राइवर ने हादसे में जान गंवाई थी। बेमेतरा- सफारी वाहन पलटने से 3 लोगों की जान चली गई वहीं 8 लोग घायल हुए हैं। बेमेतरा DSP मनोज तिर्की ने जानकारी दी कि सफारी वाहन में 11 लोग सवार थे। सभी एक ही परिवार के थे। होली त्योहार के लिए रायपुर से कबीरधाम अपने घर जा रहे थे। हादसा कवर्धा-बेमेतरा नेशनल हाईवे स्थित ग्राम सैगोना में हुआ। टायर फटने से हादसे की आशंका है। बलौदा-बाजार- जिले के पलारी थाना इलाके में भी गुरुवार को 3 लोगों की जान हादसे में गई थी। बिनौरी मोड़ पर कार और बाइक की टक्कर से ये हादसा हुआ। बताया जा रहा है बाइक सवार शराब के नशे में था। हादसे के बाद कार चालक ने खुद थाने जाकर सरेंडर कर दिया। पढ़ें पूरी खबर.. —————————- सड़क हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… डिवाइडर से टकराकर हवा में उछली, 5 बार पलटी कार…VIDEO:BJP महिला मोर्चा अध्यक्ष की बेटी वेंटिलेटर पर, 3 दोस्तों संग घर लौटते वक्त हादसा छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भीषण सड़क हादसे में भिलाई भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक की बेटी की तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। गंभीर चोट के कारण ऋचा कौशिक (22) वेंटिलेटर पर है। हादसा CCTV कैमरे में कैद हो गया। मामला दुर्ग कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

मुंबई इंडियंस दूसरी बार बनी WPL चैंपियन:दिल्ली कैपिटल्स को 8 रन से फाइनल हराया; हरमनप्रीत की फिफ्टी, सिवर-ब्रंट को 3 विकेट

पेट्रोल-डीजल के दाम में आज कोई बदलाव नहीं:RBI ने कहा- इंडसइंड बैंक के पास पर्याप्त कैपिटल, टॉप-10 कंपनियों में 5 की वैल्यू ₹93,358 करोड़ कम हुई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *