यूपी में होली का जश्न, संभल CO के पोस्टर लहराए:’पुष्पा’ बनकर पहुंचा युवक; कानपुर DM का डांस, अयोध्या में संतों की फूलों की होली

यूपी में होली का त्योहार मनाया जा रहा है। अयोध्या में रामलला ने फूलों की होली खेली। उन्हें धनुष की जगह सोने की पिचकारी पकड़ाई गई। सीएम योगी ने गोरखपुर मंदिर की गो-शाला में गाय को गुलाल लगाया। बत्तख और मोर को दाना भी खिलाया। सांसद रवि किशन ने फगुआ गीत गाया। काशी में बाबा विश्वनाथ को गुलाल लगाया गया। विदेशी युवतियों ने गुलाल उड़ाया। यूक्रेन से आए बच्चों ने जमकर मस्ती की। हर तरफ जश्न का माहौल है। जगह-जगह लोग डीजे पर डांस कर रहे हैं। एक युवक तो पुष्पा के गेटअप में होली खेल रहा है। संभल में लोग जश्न मनाते हुए डीजे पर नाच रहे हैं। मस्जिद के सामने से शांतिपूर्वक जुलूस निकाला गया। प्रयागराज में लोगों ने कपड़ा फाड़ होली खेली और डीजे पर जमकर डांस किया। मुरादाबाद में संभल CO अनुज चौधरी का पोस्टर लहराते हुए हुरियारे नाचते दिखे। पोस्टर पर लिखा था- होली दिन भर होगी। कानपुर में डीएम नाचे। अयोध्या में संतों ने फूलों की होली खेली। पूर्व सांसद लल्लू सिंह भी शामिल हुए। 64 साल बाद होली और रमजान का जुमा एक ही दिन पड़ा। इसे लेकर पुलिस हाई अलर्ट पर है। 7 जिलों में मस्जिदों, मदरसों और मजारों को तिरपाल और पन्नी से ढका गया। इनमें बरेली, संभल, शाहजहांपुर, अलीगढ़, बाराबंकी, अयोध्या और मुरादाबाद शामिल हैं। बरेली में सबसे ज्यादा 109 मस्जिदें ढकी गई हैं। 18 जिलों में जुमे की नमाज का वक्त बदल दिया गया। 2:30 बजे नमाज पढ़ी गई। होली के जश्न की तस्वीरें… होली से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

More From Author

प्राइवेट नौकरी:Adda247 ने ग्राफिक डिजाइनर की वैकेंसी निकाली, 1 साल एक्सपीरियंस जरूरी, जॉब लोकेशन गुरुग्राम

तीसरी बार ‘ICC प्लेयर ऑफ द मंथ’ बने शुभमन गिल:2018 अंडर-19 वर्ल्ड कप में ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ रहे; जानें कंप्‍लीट प्रोफाइल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *