होली और जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन अलर्ट:UP में मस्जिदें ढकी गईं, नमाज का वक्त बदला; 64 साल बाद रंगपर्व-रमजान का जुमा एकसाथ

4 मार्च 1961 के बाद आज 64 साल बाद होली और रमजान का जुमा एकसाथ पड़ रहे हैं। इसके चलते देशभर में पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। उत्तर प्रदेश में होली से पहले मस्जिदों को तिरपाल से ढंक दिया गया है। बरेली, शाहजहांपुर, अलीगढ़, संभल समेत कई जिलों की मस्जिदों को तिरपाल से ढक दिया गया है। उधर MP में इंदौर के महू में पुलिस ने मुस्लिम समुदाय से अपील की है कि यदि होली के रंगों से दिक्कत हो तो मस्जिदों को प्लास्टिक से कवर कर दें। छत्तीसगढ़ में जुमे की नमाज के समय में बदलाव किया गया है। होली के दिन मस्जिदों में दोपहर 1 बजे होने वाली नमाज अब 2 से 3 बजे के बीच होगी। सभी मस्जिदों के बोर्ड को पत्र भेजा गया है। राज्यों में क्या हैं सुरक्षा इंतजाम… उत्तर प्रदेश होली से पहले मस्जिदों को तिरपाल से ढंका; संभल-शाहजहांपुर में हाई अलर्ट UP में पुलिस-प्रशासन हाई अलर्ट पर है। रंग-गुलाल से बचाने के लिए यूपी के 7 जिलों में मस्जिद-मदरसों और मजारों को तिरपाल से ढका गया है। इनमें बरेली, संभल, शाहजहांपुर, अलीगढ़, बाराबंकी, अयोध्या और मुरादाबाद शामिल हैं। बरेली में सबसे ज्यादा 109 मस्जिदें ढकी गई हैं। 5 हजार से ज्यादा जवान तैनात हैं। इसके बाद शाहजहांपुर में 67 मस्जिदों को ढका गया है। यहां लाट साहब के जुलूस के लिए पुलिस संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च कर रही है। एक हजार से ज्यादा पुलिस जवान दूसरे जिलों से आए हैं। संभल में 10 और अलीगढ़ में 3 मस्जिदों को ढका गया है। ड्रोन से निगरानी की जा रही है। इसके अलावा 18 जिलों में जुमे की नमाज का वक्त बदल दिया गया है। अधिकतर जिलों में अब नमाज 2 से 2:30 बजे के बीच पढ़ी जाएगी। देवबंद के उलेमाओं ने अपील की है कि होली के दिन घर के पास की मस्जिदों में नमाज पढ़ें। नमाज के बाद घर में ही रहें। अनावश्यक घर से बाहर न निकलें। राजस्थान 7000 से ज्यादा जवान तैनात; सड़कों पर उतरे अधिकारी, माहौल बिगाड़ने वालों को कड़ी चेतावनी होली और रमजान के जुम्मे के चलते पुलिस-प्रशासन ने पूरे प्रदेश में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की है। पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ आधुनिक तकनीक का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। कोटा में 1200 जवानों की तैनाती के साथ 3 दिन ड्रोन से निगरानी की जा रही है। उदयपुर में 300 से ज्यादा CCTV कैमरे लगाए गए हैं। महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 100 महिला पुलिसकर्मियों की विशेष टीम गठित की गई है। अजमेर दरगाह क्षेत्र में विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जयपुर के एडिशनल पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) डॉ.रामेश्वर सिंह ने बताया- 11 एडिशनल DCP, 48 ACP, 80 CI,1500 हेड कॉन्स्टेबल-कॉन्स्टेबल और करीब 350 महिला पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया है। मध्य प्रदेश पुलिस की हिदायत- रंगों से दिक्कत तो मस्जिदें ढक लें, इंदौर में पुलिस के 2 हजार जवान तैनात इंदौर के महू में रविवार रात हुए विवाद के बाद पुलिस हाई अलर्ट पर है। 21 जगहों पर होलिका दहन होना है। इन इलाकों के आसपास जहां-जहां मस्जिदें हैं, वहां पुलिस ने मुस्लिम समुदाय से कहा है कि यदि होली के रंगों से दिक्कत हो तो उन्हें प्लास्टिक से ढक दें। होली पर इंदौर में पुलिस के 2 हजार जवान तैनात किए गए हैं। सभी जोन में 2-2 ड्रोन रहेंगे। 3 से ज्यादा ड्रोन से होली पर संवेदनशील इलाकों में नजर रखी जाएगी। घरों की छतों पर होने वाली मूवमेंट पर भी नजर रखेंगे। छत्तीसगढ़ होली के दिन नमाज का वक्त बदला: दोपहर 2-3 बजे के बीच अदा की जाएगी, 48 घंटे अलर्ट छत्तीसगढ़ में जुमे की नमाज के समय में बदलाव किया गया है। होली के दिन मस्जिदों में दोपहर 1 बजे होने वाली नमाज अब 2 से 3 बजे के बीच होगी। सभी मस्जिदों के बोर्ड को पत्र भेजा गया है। होली के दौरान किसी तरह का विवाद ना हो, इसलिए रायपुर पुलिस भी अलर्ट मोड पर है। त्योहार शांति पूर्वक रहे, इसलिए रायपुर में 80 नाके लगाकर जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि सड़कों पर लगातार 48 घंटे पुलिस मुस्तैद रहेगी। आंध्र प्रदेश हैदराबाद में लोगों पर रंग फेंकने की मनाही, ग्रुप में आने-जाने पर रोक
होली के चलते हैदराबाद पुलिस ने सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों पर जबरदस्ती रंग डालने पर रोक लगाई है। पुलिस की तरफ से जारी नोटिफिकेशन में ग्रुप में बाइक और कार से आने-जाने पर भी रोक लगी है। अधिकारियों के मुताबिक, शहर में शांति व्यवस्था भंग न हो इसके लिए यह नियम लागू किया गया है।

More From Author

होली से पहले अवैध शराब कारोबार पर कार्रवाई:धमतरी में 4 स्थानों पर पुलिस की छापेमारी, 1 लाख की शराब जब्त, 5 तस्करों को दबोचा

छत्तीसगढ़ के नेताओं के ‘होली किस्से’:राजस्व मंत्री ने होलिका के लिए लकड़ी चुराई; डिप्टी CM घंटों तालाब में नहाते; महंत बोले-हम तो शुरू से बदमाश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *