तनिष्क शोरूम से 25 करोड़ के गहने लूटकर भागे बदमाश:बिहार में 2 को गोली मारकर कुछ ज्वेलरी बरामद की; 4 बदमाश माल लेकर भागे

बिहार में आरा के गोपाली चौक स्थित तनिष्क शोरूम में सोमवार को 6 बदमाश 25 करोड़ की ज्वेलरी लूट ले गए। बदमाशों का पीछा कर रही पुलिस ने फायरिंग की। दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी। पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। उनके पास से कुछ ज्वेलरी बरामद की। 4 बदमाश लूटी हुई ज्वेलरी लेकर भाग गए। शोरूम के स्टोर मैनेजर कुमार मृत्युंजय ने बताया, ‘शोरूम में 50 करोड़ से ज्यादा के जेवरात थे। अपराधियों ने 25 करोड़ के गहने लूट लिए हैं।’ फायरिंग के बाद पकड़े गए दो बदमाशों के फोटो 3 बाइक से आए थे 6 बदमाश
सोमवार सुबह साढ़े 10 बजे 3 बाइक से आए 6 बदमाशों ने शोरूम के बाहर खड़े गार्ड के साथ मारपीट कर उनका हथियार भी छीन लिया। शोरूम में घुसते ही शटर अंदर से बंद करके करीब 22 मिनट तक दोनों फ्लोर पर लूटपाट की। भोजपुर के SP राज ने बताया, ‘पुलिस ने शोरूम के अंदर लूट की फोटो को वॉट्सऐप ग्रुप में शेयर की थी। बड़हरा थाना पुलिस ने बबुरा छोटी पुल के पास 3 बाइक पर 6 संदिग्धों को देखा। उनके रोकने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी फायरिंग की। इसमें 2 बदमाशों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। उनके पास से 2 पिस्टल, 10 कारतूस, 2 बड़े झोले में तनिष्क शोरूम से लूटे गए जेवरात मिले हैं। इनके नाम सारण जिले के दिघवारा निवासी विशाल गुप्ता और सोनपुर के सेमरा निवासी कुणाल कुमार है। अब लूटपाट के दौरान की तस्वीरें देखिए.. शोरूम के गार्ड मनोज कुमार ने बताया- 10 बजे शोरूम खुला था। तभी 3 बाइक से 6 अपराधी आए और शोरूम के पास गाड़ी खड़ी कर दी। शोरूम के नियम के अनुसार, 4 से अधिक लोगों को एक साथ एंट्री नहीं दी जाती है। इसलिए पहले 2 लोग अंदर गए और जैसे ही छठा अपराधी अंदर आया, उसने मेरे सिर पर पिस्टल रख दी। मेरे साथ मारपीट भी की। राइफल भी ले गए। शोरूम में रखे सोने-चांदी और हीरे के जेवरात बैग में भर लिए। लूट के दौरान बदमाशों ने सेल्समैन को भी पीटा है। तनिष्क की सेल्सगर्ल सिमरन ने बताया- जैसे ही अपराधी गार्ड को धक्का देकर अंदर पहुंचे। मैंने पुलिस को 20 से 25 बार कॉल किया। लेकिन तुरंत एक्शन नहीं लिया गया। सिर्फ कहा जा रहा था कि गाड़ी पहुंच रही है। अपराधी 10 की संख्या में थे। सभी के पास दो-दो हथियार थे। अंदर आते ही सभी स्टाफ का फोन लेकर माथे पर हथियार भिड़ा दिया। इसके बाद काउंटर के सारे गहने लेकर फरार हो गए। लूटपाट की टाइमलाइन भोजपुर के SP राज ने बताया, ‘ASP परिचय कुमार के नेतृत्व में एक SIT का गठन किया गया है। सभी चौक-चौराहे पर नाकेबंदी कर दी गई है।’ ——————- तनिष्क शोरूम में लूट की ये खबर भी पढ़िए… पूर्णिया में तनिष्क शोरूम से 2 करोड़ की लूट:7 बदमाशों ने गन पॉइंट पर की लूटपाट, पुलिस ने लुटेरों पर रखा तीन लाख का इनाम बिहार के पूर्णिया में 26 जुलाई को शोरूम में लूट हुई थी। DIG विकास कुमार ने बताया था कि दो से तीन करोड़ की लूट हुई है। पूरी खबर पढ़िए

More From Author

जर्मनी में कर्मचारी हड़ताल, 13 एयरपोर्ट पर 3400 उड़ानें रद्द:5 लाख यात्री प्रभावित; सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे 25 लाख वर्कर्स

ICC की चैंपियंस ट्रॉफी टीम में रोहित का नाम नहीं:मिचेल सैंटनर को कप्तान बनाया; कोहली समेत भारत के 5 प्लेयर शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *