अमेरिका के कैलिफॉर्निया में मंदिर में तोड़फोड़, हिंदू-विरोधी नारे लिखे:सात महीने पहले भी कैलिफॉर्निया के मंदिर में अभद्र नारे लिखे गए थे

अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की गई और उस पर आपत्तिजनक नारे लिखे गए। ये घटना चिनो हिल्स इलाके में हुई। इसकी जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं, उनमें ‘मोदी-हिंदुस्तान मुर्दाबाद’ जैसे स्लोगन और पीएम मोदी के लिए अभद्र भाषा लिखी दिखाई दे रही है। मंदिर बनवाने वाली संस्था BAPS अमेरिका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर घटना की जानकारी शेयर की। सात महीने पहले सितंबर में भी कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो में श्री स्वामीनारायण मंदिर में इस तरह की घटना हुई थी। भारतीय विदेश मंत्रालय ने घटना की निंदा की भारत के विदेश मंत्रालय ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। मंत्रालय ने एक बयान जारी करके कहा कि हम स्थानीय लॉ अथॉरिटीज से अपील करते हैं कि वे आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करेंगे। साथ ही पूजा की जगहों पर पर्याप्त सुरक्षा का इंतजाम करेंगे। हिंदू संगठन बोला- खालिस्तान जनमत संग्रह से पहले हुई घटना अमेरिकी हिंदु संगठन CoHNA ने भी इस घटना की निंदा की है। संस्था ने कहा कि एक बार फिर हिंदू मंदिर को तोड़ा गया। यह बस एक आम दिन है, जब मीडिया और अकादमिक जगत यह मानने से इनकार करेगा कि हिंदू विरोधी नफरत मौजूद है और #Hinduphobia को सिर्फ हमारी कल्पना बताया जाएगा। इसमें भी कोई हैरानी नहीं है कि ऐसा तब हो रहा है, जब लॉस एंजिलिस में “खालिस्तान जनमत संग्रह” का दिन नजदीक आ रहा है। CoHNA ने ये भी बताया कि 2022 से अब तक अमेरिका के अलग-अलग राज्यों में कम से कम 10 मंदिरों में हिंदुओं के लिए अभद्र भाषा लिखी गई। स्वामीनारायण संस्था ने दुनियाभर में 1000 से ज्यादा मंदिर बनवाए BAPS स्वामीनारायण संस्था ने दुनियाभर में 1000 से भी ज्यादा मंदिर बनवाए हैं। BAPS का पूरा नाम बोचासनवासी श्री अक्षर पुरषोत्तम स्वामीनारायण संस्था है। इस संस्था के बनाए प्रमुख मंदिर ये हैं…

More From Author

शाहरुख खान, अजय देवगन, टाइगर श्रॉफ जयपुर कंज्यूमर-कोर्ट में तलब:आरोप- पान मसाला में केसर होने का दावा कर लोगों को भ्रमित किया जा रहा

BMW सवार युवक ने बीच सड़क पेशाब किया, गिरफ्तार:पुलिस बोली- नशे में था; आरोपी ने वीडियो जारी कर कहा- शॉरी शिंदे साहिब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *