हरियाणा के पंचकूला में एयरफोर्स का फाइटर जेट जगुआर क्रैश:अंबाला से उड़ान भरी थी, पायलट सुरक्षित बाहर निकला

भारतीय वायुसेना का जगुआर लड़ाकू विमान शुक्रवार को हरियाणा के पंचकूला में क्रैश हो गया। एयरक्राफ्ट ने प्रशिक्षण उड़ान के लिए अंबाला एयरबेस से उड़ान भरी थी। पायलट विमान से सुरक्षित बाहर निकल गया। हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। हादसा पंचकूला के मोरनी में बालदवाला गांव के पास हुआ। वायुसेना ने बताया कि हादसा दोपहर करीब 3.45 बजे तकनीकी खराबी के कारण हुआ। पायलट विमान को रिहायशी इलाके से दूर ले गया फिर खुद सुरक्षित रूप से बाहर निकल गया। हादसे की जांच के लिए वायुसेना के विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंच गई है। स्थानीय पुलिस भी मौके पर है। हादसे की तस्वीरें: हम इसे लगातार अपडेट कर रहे हैं..

More From Author

इजराइल ने वेस्ट बैंक से 10 भारतीय मजदूरों को छुड़ाया:एक महीने से फिलिस्तीनियों ने बंधक बना रखा था, पासपोर्ट भी जब्त कर लिए थे

छत्तीसगढ़ इवनिंग बुलेटिन:टॉयलेट सीट पर कोबरा; नशे में टावर पर चढ़ा युवक; रायपुर के नए सभापति का चयन; VIDEO में 10 बड़ी खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *