PM मोदी उत्तराखंड पहुंचे, मुखवा में गंगा पूजा की:व्यू पॉइंट से हर्षिल घाटी, माउंट श्रीकंठ और हॉर्न ऑफ हर्षिल देखा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को उत्तराखंड दौरे पर हैं। वे दिल्ली से सुबह 8.30 बजे देहरादून के जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। यहां सीएम पुष्कर धामी ने स्वागत किया। PM सबसे पहले उत्तरकाशी के मुखवा गए और मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल पर दर्शन-पूजन किया। इसके बाद पीएम मोदी उत्तराखंड टुरिस्ट विन्टर टुरिजम प्रदर्शनी में पहुंचे। प्रधानमंत्री इस दौरे पर एक पैदल यात्रा और बाइक रैली को भी हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद हर्षिल में एक रैली को संबोधित करेंगे। मुखवा में PM के स्वागत के लिए गांव को फूलों से सजाया गया है। व्यू पॉइंट भी बनाया गया है। इससे पीएम हर्षिल घाटी समेत माउंट श्रीकंठ व हॉर्न ऑफ हर्षिल देखा। उत्तराखंड सरकार ने इस साल शीतकालीन पर्यटन शुरू किया है। माना जा रहा है कि पीएम के कार्यक्रम के बाद पर्यटन को और बढ़ावा मिलेगा। CM पुष्पेंद्र धामी ने कहा – इस दौरे से अर्थव्यवस्था, होमस्टे टूरिज्म, बॉर्डर एरिया के गांव के डेवलपमेंट को गति मिलने की उम्मीद है। पीएम मोदी के दौरे की तस्वीरें… पीएम बनने के तीसरे कार्यकाल में मोदी का यह उत्तराखंड का दूसरा दौरा है। इससे पहले वे 28 जनवरी को 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करने उत्तराखंड आए थे। PM मोदी का मिनट टू मिनट कार्यक्रम PM नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड में अब तक हुए दौरे (इसके अलावा प्रधानमंत्री उत्तराखंड में कई चुनावी रैलियां को संबोधित करने आए हैं। त्रिवेंद्र सिंह रावत और पुष्कर सिंह धामी के शपथ ग्रहण समारोह में भी पहुंचे थे।)

More From Author

यूपी करेंट अफेयर्स – 6 मार्च:पद्मश्री गोदावरी सिंह का निधन, ‘सशक्त पंचायत-नेत्री अभियान-2025′ की शुरुआत

न्यूजीलैंड तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में:साउथ अफ्रीका को 50 रन से हराया, दुबई में 9 मार्च को भारत से मुकाबला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *