सड़क के गड्‌ढों से ट्रैक्टर पलटा, 3 मौत, 2 गंभीर:मरने वालों में 1 महिला, 2 पुरुष; नारायणपुर में चावल लेकर लौट रहे थे

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 3 ग्रामीणों की मौत हो गई है, जबकि 12 घायल हैं। घायलों में 2 की हालत नाजुक बनी हुई है। मृतकों में एक महिला और 2 पुरुष है। ट्रैक्टर ट्रॉली में कुल 16 ग्रामीण सवार थे, जो सरकारी राशन दुकान से चावल लेकर अपने गांव लौट रहे थे। मामला छोटे डोंगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, हादसा बुधवार की देर रात हुआ है। कोडोली ग्राम पंचायत के इरपानार के 16 ग्रामीण ओरछा राशन लेने गए थे। राशन लेकर देर रात घर लौट रहे थे। इसी बीच मढ़ोनार के पास ट्रैक्टर अनकंट्रोल होकर पलट गया। हादसे में ट्रॉली में सवार ग्रामीण काफी दूर तक फेंका गए। इनमें एक महिला और एक पुरुष ट्रॉली के नीचे दब गए। जिससे उनकी मौत हो गई। 12 ग्रामीण घायल, इलाज जारी अन्य 12 ग्रामीण घायल हो गए। इनमें 5 महिला, 6 पुरुष और 1 बच्ची शामिल है। हादसे के बाद इस मामले की जानकारी पुलिस को मिली। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद ट्रॉली के नीचे दबे 3 ग्रामीणों को बाहर निकाला गया। जिसके बाद इनके शव समेत अन्य 12 ग्रामीणों को छोटे डोंगर के अस्पताल लाया गया। जहां सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। 2 घायल को नारायणपुर किया गया रेफर इनमें जिन दो ग्रामीणों की स्थिति नाजुक है उन दोनों को छोटेडोंगर से नारायणपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। हालांकि सभी घायल और मृतकों के नाम की जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। गड्ढों की वजह से ट्रैक्टर अनियंत्रित हुआ बताया जा रहा है कि इलाका अंदरूनी और नक्सल प्रभावित है। यहां ओरछा से इरपानार सड़क काफी बदहाल है। ट्रैक्टर की रफ्तार और गड्ढों की वजह से ट्रैक्टर अनियंत्रित हुआ और पलट गया। इस इलाके में पहले भी हादसे हो चुके हैं। जिससे कुछ ग्रामीणों की भी मौत हुई है। ——————————–

More From Author

डे-हाई से 600 अंक फिसला सेंसेक्स, 73,600 पर आया:निफ्टी में 24 अंकों की गिरावट; ऑटो, मेटल और सरकारी बैंकों के शेयर चढ़े

यूपी करेंट अफेयर्स – 6 मार्च:पद्मश्री गोदावरी सिंह का निधन, ‘सशक्त पंचायत-नेत्री अभियान-2025′ की शुरुआत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *