रायपुर में 11 मंजिला इमारत से गिरी लड़की:सिर फटने से मौत, हत्या या आत्महत्या, मौके पर पुलिस की टीम जांच में जुटी

रायपुर में एक लड़की की 11 मंजिला इमारत से गिरकर मौत हो गई। इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद जमीन पर लड़की का सिर बुरी तरह फट गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि लड़की ने आत्महत्या की है या फिर उसकी हत्या की गई है। इस मामले में फिलहाल तेलीबांधा पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर रही है। फिलहाल पुलिस छात्रा की पहचान नहीं कर पाई है। यह पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि लोगों ने युवती को फोन पर किसी से बात करते हुए बिल्डिंग की सीढ़ियां चढ़ते देखा था। इसके बाद ये हादसा हो गया। तेलीबांधा थाना प्रभारी नरेंद्र मिश्रा का कहना है कि घटना ऐश्वर्या अंपायर नाम के सोसाइटी की है। पुलिस को सूचना मिलने के बाद मौके पर देखा की जमीन पर एक लड़की की लाश पड़ी हुई है और उसका सिर फटा हुआ है। फिलहाल लड़की की पहचान नहीं हो पाई है। सोसाइटी के लोग लड़की को नहीं पहचान रहे हैं। जिसके बाद आशंका जताई जा रही है कि लड़की कहीं बाहर से यहां पर आई होगी। हालांकि, इस मामले में पुलिस की पूछताछ के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।

More From Author

अमेरिका में उड़ाते हुए कार्गो विमान में लगी आग VIDEO:पक्षी टकराने से इंजन में लगी आग, इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई

जॉब एजुकेशन बुलेटिन:10वीं पास के लिए 21,413 भर्तियां, इंडियन कोस्ट गार्ड में GD के 300 पदों पर वैकेंसी; हरियाणा में 10वीं बोर्ड का पेपर लीक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *