मार्च में भीषण गर्मी की चेतावनी, तापमान 40° तक जाएगा:27 फरवरी को दिल्ली में 74 साल की सबसे गर्म रात; हिमाचल-जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी

इस साल मार्च में रिकॉर्ड गर्मी पड़ सकती है। इस दौरान तापमान 38 से 40 डिग्री तक रहने का अनुमान है। मार्च के दूसरे हफ्ते से दिन और रात का तापमान असामान्य रूप से बढ़ेगा। मौसम विभाग के सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मार्च में भारी गर्मी की वजह से गेहूं के पैदावार पर असर पड़ेगा। 2022 में भी मार्च महीने में भारी गर्मी की वजह से गेहूं की फसल को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा था। सरकार को गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध लगाना पड़ा था। दिल्ली में भी फरवरी महीने में गर्मी ने 74 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। IMD के मुताबिक, 27 फरवरी को सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो 1951 से 2025 के बीच की अवधि में इस महीने का सबसे अधिक तापमान है। उधर, हिमाचल प्रदेश में 3 दिन से बर्फबारी और बारिश हो रही है। लाहौल स्पीति, चंबा के पांगी-भरमौर और किन्नौर जिले में भारी बर्फबारी के बाद सड़कें बंद कर दी गई हैं। सभी स्कूलों में 28 फरवरी को छुट्टी घोषित कर दी गई है। उत्तराखंड के गंगोत्री में 4 फीट तक बर्फबारी हुई है। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे को भारी बर्फबारी और लैंडस्लाइड के कारण बंद कर दिया गया है। उधमपुर से आगे जाने के रास्ते बंद है। बड़ी संख्या में ट्रक, बसें और यात्री वाहन वहीं फंसे हुए हैं। राज्यों के मौसम की तस्वीरें… अन्य राज्यों में मौसम का हाल… मध्य प्रदेश में बादल-बारिश के आसार: 4 मार्च से बदल सकता है मौसम मध्य प्रदेश में मार्च के पहले हफ्ते में बादल छाने और हल्की बारिश होने के आसार हैं। 2 मार्च से पश्चिम-उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हो रहा है। जिसका असर प्रदेश में भी देखने को मिल सकता है। खासकर 4 मार्च से इंदौर, ग्वालियर, चंबल हिस्से में कहीं-कहीं मौसम बदला हुआ रह सकता है। इससे पहले दिन-रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। पढ़ें पूरी खबर… हिमाचल में भारी बारिश-बर्फबारी: चंबा जिला के सभी सरकारी प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी; आज भी ऑरेंज अलर्ट हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 3 दिन से बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश हो रही है। पूरे लाहौल स्पीति जिले के साथ साथ चंबा का पांगी-भरमौर और किन्नौर जिला के कुछ क्षेत्रों में भारी बर्फबारी के बाद सड़कें बंद होने से शेष दुनिया से संपर्क कट गया है। बीते 24 घंटे के दौरान सात जिलों में फ्रेश स्नोफॉल हुआ है। पूरी खबर पढ़े… राजस्थान में आज बारिश और ओले गिरने का अलर्ट: 40KM की स्पीड से हवा चलने की संभावना राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से लगातार दूसरे दिन भी पूरे प्रदेश में बादल छाए। गुरुवार दोपहर बाद चूरू, गंगानगर के कुछ एरिया में इस सिस्टम के असर से हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज भी 10 जिलों में आंधी-बारिश और ओले गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है। बादल छाने और बारिश होने से कई शहरों में दिन के तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हुई। पढ़ें पूरी खबर… पंजाब के 9 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट: तापमान 5 डिग्री गिरा, अबोहर में सबसे ज्यादा 23°C पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में आए बदलाव के बाद पंजाब में आज भी बारिश को लेकर चेतावनी जारी है। पंजाब के 9 जिलों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट और 9 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले दिनों में हुई बारिश के बाद राज्य में औसत अधिकतम तापमान में 5.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। पूरी खबर पढ़े… हरियाणा में बदला मौसम, 4 जिलों में बूंदाबांदी: आंधी-ओलावृष्टि भी संभावना मौसम विभाग ने हरियाणा में आज बारिश का अलर्ट जारी किया है। गुरुवार सुबह से ही 4 जिलों में रुक-रुककर बूंदाबांदी हो रही है। यहां ठंडी और तेज हवाएं भी चल रही हैं। इन 4 जिलों में पानीपत, जींद, कैथल और सोनीपत शामिल हैं। इसके अलावा झज्जर और महेंद्रगढ़ में भी हल्की बूंदाबांदी हुई थी। हालांकि, अभी बारिश बंद है लेकिन काले बादल छाए हुए हैं। पूरी खबर पढ़े… 2 दिन पड़ेगी तेज गर्मी, 4 डिग्री चढ़ेगा पारा: 5 शहरों में अधिकतम तापमान 33 डिग्री के पार छत्तीसगढ़ के कई शहरों में अगले 2 दिन में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री बढ़ेग। पांच शहरों रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर, राजनांदगांव और गौरेला पेंड्रा मरवाही में अधिकतम तापमान 33 डिग्री के पार पहुंच गया है। गुरुवार को सबसे गर्म रायपुर रहा। यहां का अधिकतम तापमान 35 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक था। पूरी खबर पढ़े…

More From Author

बैज की जासूसी करवा रही सरकार:विधानसभा में नारे लगे ED से डराना बंद करो…,बघेल बोले- PCC चीफ के घर की जासूसी करते पुलिसकर्मी पकड़ाया

सरकारी नौकरी:इलाहाबाद हाईकोर्ट में रिसर्च एसोसिएट की भर्ती; 15 मार्च से शुरू आवेदन, फ्रेशर्स करें अप्लाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *