ट्रम्प की धमकी के बाद अमेरिका को खनिज देगा यूक्रेन:डील करने इसी सप्ताह व्हाइट हाउस पहुंचेगे जेलेंस्की; ट्रम्प ने जंग में मदद रोकी थी

यूक्रेन, अमेरिका को रेयर अर्थ मटेरियल (दुर्लभ खनिज) देने पर राजी हो गया है। यूक्रेन और अमेरिका दोनों देशों के अधिकारियों ने इसकी घोषणा की। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि जेलेंस्की इस डील पर साइन करने के लिए शुक्रवार को अमेरिका का दौरा कर सकते हैं। ट्रम्प करीब 1 महीने से यूक्रेन सरकार पर अमेरिका को दुर्लभ खनिज देने को लेकर दबाव बना रहे थे। उनका कहना था कि यदि यूक्रेन को अमेरिकी मदद चाहिए तो उसे 500 बिलियन डॉलर के दुर्लभ खनिज अमेरिका को देने होंगे। उन्होंने जेलेंस्की को धमकी दी थी कि यदि उन्होंने ऐसा नहीं किया तो अमेरिका यूक्रेन को और मदद देना बंद कर देगा। अमेरिका ने 500 बिलियन डॉलर के खनिज की मांग छोड़ी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूक्रेन के साथ नई खनिज डील में अमेरिका ने 500 बिलियन डॉलर के खनिज की मांग छोड़ दी है। हालांकि उसने यूक्रेन की सुरक्षा गारंटी देने से भी इनकार कर दिया है। अमेरिकी अधिकारी इसका विरोध कर रहे थे। यूक्रेन डील के बदले में अमेरिका से सुरक्षा गारंटी की मांग कर रहा था। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका दुर्लभ खनिज के बदले यूक्रेन के री-डेवलपमेंट (पुनर्विकास) में मदद करेगा। ट्रम्प ने मंगलवार को कहा- अमेरिका ने यूक्रेन को 300 से 350 बिलियन डॉलर की मदद है। हम वह पैसा वापस चाहते हैं। अमेरिकियों को उनका पैसा वापस मिलने जा रहा है। यूक्रेन के पास दुनिया का महत्वपूर्ण 5% कच्चा माल अनुमान है कि दुनिया के महत्वपूर्ण कच्चे माल का लगभग 5% यूक्रेन में है। इसमें ग्रेफाइट के लगभग 19 मिलियन टन भंडार शामिल हैं। इसके अलावा यूक्रेन में यूरोप के सभी लिथियम भंडारों का 33% हिस्सा भी है। युद्ध की शुरुआत से पहले यूक्रेन के पास ग्लोबल टाइटेनियम उत्पादन का 7% हिस्सा था। इसके अलावा यूक्रेन में रेयर अर्थ मटेरियल के भी महत्वपूर्ण भंडार हैं । हालांकि इनमें से कुछ खनिज भंडारों पर रूस ने हमले के बाद कब्जा कर लिया है। यूक्रेन की मंत्री यूलिया स्विरीडेन्को के मुताबिक वर्तमान में रूस के कब्जे वाले इलाके में 350 अरब डॉलर के संसाधन मौजूद हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स से IT तक में रेयर अर्थ मटेरियल का इस्तेमाल रेयर अर्थ मटेरियल 17 एलिमेंट्स का एक ग्रुप है, जो कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर मिलिट्री इक्विपमेंट तक में इस्तेमाल होता है। इसका उपयोग IT इंडस्ट्रीज, सौर ऊर्जा, केमिकल इंडस्ट्रीज के अलावा आधुनिक तकनीकी ऑयल रिफाइनरी में और कई अन्य इंडस्ट्रीज में होता है। ——————— ट्रम्प और जेंलेस्की से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… ट्रम्प बोले- हम यूक्रेन से अपना पैसा वापस लेंगे:रूस के खिलाफ जंग में जितनी मदद की, उसके बदले दुलर्भ खनिज और तेल मिले रूस-यूक्रेन जंग के तीन साल पूरे होने से दो दिन पहले, 22 फरवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने यूक्रेन को जंग के लिए दिया गया पैसा वापस मांगा था। ट्रम्प ने शनिवार को कहा, ‘मैं सिर्फ पैसा या उसके बदले कुछ सिक्योरिटी पाने की कोशिश कर रहा हूं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

More From Author

अडाणी-अंबानी असम में ₹50-50 हजार करोड़ इन्वेस्ट करेंगे:सोने की कीमत 86,496 रुपए पहुंची, टाटा-एयरटेल के डीटीएच कारोबार का मर्जर होगा

यूपी करेंट अफेयर्स – 26 फरवरी:बलरामपुर में महिला हॉकी टूर्नामेंट शुरू; पीएम मोदी ने ‘एडवांटेज असम 2.0’ समिट का उद्घाटन किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *