यूपी करेंट अफेयर्स – 26 फरवरी:बलरामपुर में महिला हॉकी टूर्नामेंट शुरू; पीएम मोदी ने ‘एडवांटेज असम 2.0’ समिट का उद्घाटन किया

उत्तर प्रदेश में जल्‍द होने वाले RO/ARO, पटवारी और TET के सिंगल डे एग्‍जाम्स के लिए 26 फरवरी 2025 के करेंट अफेयर्स- 1. ओपन स्टेट महिला हॉकी प्रतियोगिता की शुरुआत हुई: 24 फरवरी, 2025 को राज्य के बलरामपुर जनपद में ‘ओपन स्टेट आमंत्रण महिला हॉकी’ प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। 2. डायग्नोस्टिक वायरोलॉजी पर नेशनल वर्कशॉप का आयोजन: 24 फरवरी, 2025 से लखनऊ के संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान में डायग्नोस्टिक वायरोलॉजी पर 5 दिवसीय नेशनल वर्कशॉप का आयोजन हो रहा है। 3. RBI द्वारा वित्तीय जागरूकता कैंप का आयोजन: 24 फरवरी, 2025 को भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI द्वारा लखनऊ में वित्तीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय 4. पीएम मोदी ने ‘एडवांटेज असम 2.0’ समिट का उद्घाटन किया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 फरवरी को ‘एडवांटेज असम 2.0 – इन्वेस्टमेंट एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर समिट 2025’ का उद्घाटन किया। 5. ‘प्रकृति 2025’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ: नई दिल्ली में 24 और 25 फरवरी को कार्बन बाजारों से संबंधित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, ‘प्रकृति 2025’ का आयोजन किया गया। अन्तर्राष्ट्रीय 6. यूक्रेन जंग पर संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका ने रूस का साथ दिया: अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र (UN) महासभा में यूक्रेनी प्रस्ताव के खिलाफ रूस के समर्थन में वोटिंग की। 7. नई दिल्ली में ‘वैश्विक दक्षिण की महिला शांति सैनिकों पर सम्मेलन’ का आयोजन हुआ: नई दिल्ली में 24-25 फरवरी, 2025 तक ‘वैश्विक दक्षिण की महिला शांति सैनिकों पर सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। स्पोर्ट्स (Sports) 8. सौरव घोषाल ने ऑक्टेन सिडनी क्लासिक खिताब जीता: दिग्गज भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी सौरव घोषाल ने 24 फरवरी, 2025 को ऑक्टेन सिडनी क्लासिक खिताब जीता। 9. मोहन बागान ने जीता ISL – 2025 का खिताब: 23 फरवरी, 2025 को मोहन बागान सुपर जायंट्स ने इंडियन सुपर लीग (ISL) – 2025 का खिताब जीत लिया। 26 फरवरी का इतिहास:

More From Author

ट्रम्प की धमकी के बाद अमेरिका को खनिज देगा यूक्रेन:डील करने इसी सप्ताह व्हाइट हाउस पहुंचेगे जेलेंस्की; ट्रम्प ने जंग में मदद रोकी थी

मार्च में बैंक 14 दिन बंद रहेंगे:5 रविवार और 2 शनिवार के अलावा अलग-अलग जगहों पर 7 दिन कामकाज नहीं होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *