64वीं रैंक केप वर्डे ने स्पेन को ड्रॉ पर रोका:40 साल के वोजिन्हा ने 7 बचाव किए, सऊदी अरब ने उरुग्वे से ड्रॉ खेला

FIFA वर्ल्ड कप में डेब्यू कर रही केप वर्डे ने 2010 की चैंपियन स्पेन को 0-0 की बराबरी पर रोक दिया है। ग्रुप-H के एक अन्य मुकाबले में सऊदी अरब ने 2 बार की वर्ल्ड चैंपियन उरुग्वे को अंक साझा करने पर विवश कर दिया। यह मैच 1-1 की बराबरी पर छूटा। मंगलवार को ग्रुप-एच के पहले मैच में स्पेन का दबदबा रहा, लेकिन 2010 की वर्ल्ड चैंपियन स्पेन केप वर्डे के 40 साल के गोलकीपर वोजिन्हा और मजबूत डिफेंस को भेद नहीं सकी। उसने अटलांटा स्टेडियम में 74% बॉल पोजेशन रखा और 27 शॉट लगाए, लेकिन गोल नहीं आया। दूसरी ओर फ्लोरिडा के मियामी स्टेडियम में उरुग्वे ने गोल करने के 29 प्रयास किए। इनमें से 11 ऑन टारगेट थे। लेकिन, सऊदी अरब के गोलकीपर मोहम्मद अल-ओवैस ने 10 मौकों पर सफल बचाव किया और टीम के लिए एक अंक हासिल किया। इन मैचों के बाद उरुग्वे ग्रुप-एच की पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर आ गई है। सऊदी अरब दूसरे, स्पेन तीसरे और केप वर्डे चौथे स्थान पर है। इस ग्रुप का अगला मुकाबला स्पेन-उरुग्वे के बीच होगा। साथ ही केप वर्डे की टीम सऊदी अरब के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। मैच में खास वोजिन्हा की दीवार नहीं तोड़ सकी स्पेन स्पेन ने शुरुआत से ही गेंद पर नियंत्रण बनाए रखा, लेकिन केप वर्डे डिफेंडर्स लगातार उसके हमलों को रोकते रहे। 39वें मिनट में फेरान टोरेस गोल करने के बेहद करीब पहुंचे, लेकिन उनका शॉट क्रॉसबार से टकरा गया। रीबाउंड पर मिकेल ओयारजाबाल के हेडर को वोजिन्हा ने शानदार अंदाज में बचा लिया। इसके बाद पहले हाफ के अंत में वोजिन्हा ने टोरेस और आयमेरिक लापोर्टे के प्रयासों को भी नाकाम कर दिया। यामाल भी नहीं बदल सके मैच का नतीजा दूसरे हाफ में स्पेन ने दबाव और बढ़ाया। 71वें मिनट में स्टार विंगर लामिन यामाल को मैदान पर उतारा गया। यामाल के आने से स्पेन के हमलों में तेजी आई, लेकिन केप वर्डे का डिफेंस अडिग रहा। 73वें मिनट में मिकेल मेरिनो का शॉट वोजिन्हा ने बचाया, जबकि 88वें मिनट में ओयारजाबाल के लगभग तय गोल को डिफेंडर पिको लोप्स ने लाइन के सामने ब्लॉक कर दिया। बोर्गेस हेडर पर गोल नहीं कर सके मैच के इंजरी टाइम में केप वर्डे ने भी इतिहास रचने का मौका बनाया। 90वें मिनट में डाइनी बोर्गेस को कॉर्नर पर हेडर का मौका मिला, लेकिन स्पेन के गोलकीपर उनाई सिमोन ने शानदार बचाव कर दिया। आंकड़ों में स्पेन की निराशा मैच-13: सऊदी अरब Vs उरुग्वे, स्कोरलाइन 1-1 अमरी ने रिबाउंड पर गोल किया, सऊदी को बढ़त मैच की शुरुआत में उरुग्वे ने आक्रामक खेल दिखाया। मैक्सी अराउजो और फेडेरिको विनास ने शुरुआती मौकों पर सऊदी गोलकीपर मोहम्मद अल ओवैस की परीक्षा ली, लेकिन वे गोल नहीं कर सके। सऊदी अरब ने कॉर्नर किक के जरिए दबाव बनाया। एक सेट पीस पर उरुग्वे के गोलकीपर फर्नांडो मुस्लेरा ने शानदार बचाव किया, लेकिन अगली बार वही रणनीति कारगर रही। हसन अल तंबाक्ती के हेडर को मुस्लेरा पूरी तरह नहीं रोक सके और रिबाउंड पर अब्दुलेलाह अल अमरी ने गेंद को गोल में भेजकर सऊदी अरब को 1-0 की बढ़त दिला दी। अराउजो ने दागा बराबरी का गोल दूसरे हाफ में उरुग्वे लगातार बराबरी के लिए प्रयास करता रहा। मैनुअल उगार्टे का लंबी दूरी का जोरदार शॉट पोस्ट से टकराकर लौट आया। फेडेरिको विनास ने भी कई मौके बनाए, लेकिन सफलता नहीं मिली। मैच के 80वें मिनट में आखिरकार उरुग्वे को बराबरी मिली। विनास के हेडर को सऊदी गोलकीपर अल ओवैस पूरी तरह नियंत्रित नहीं कर सके और रिबाउंड पर मैक्सी अराउजो ने गेंद को गोल में पहुंचाकर स्कोर 1-1 कर दिया। 39 साल और 364 दिन की उम्र में फर्नांडो मुस्लेरा वर्ल्ड कप में उरुग्वे का प्रतिनिधित्व करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने उरुग्वे के पूर्व कप्तान डिएगो गोडिन का रिकॉर्ड तोड़ा। मुस्लेरा ने गोडिन से तीन साल से अधिक उम्र में वर्ल्ड कप मैच खेलकर नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया। —————————————–

More From Author

राजस्थान के चूरू में रेत का बवंडर:दिल्ली में 92kmph की रफ्तार से हवाएं चलीं, मानसून यूपी-छत्तीसगढ़ की बॉर्डर पर पहुंचा

फुटबॉल वर्ल्ड कप में आज रोनाल्डो, मेसी के मैच:24 साल बाद फ्रांस-सेनेगल में मुकाबला, फाइनल में हैट्रिक गोल लगाने वाले एम्बाप्पे पर नजर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *