5 साल के बच्चे को कुत्तों ने घेरकर नोंचा, VIDEO:राजनांदगांव के रिहायशी कॉलोनी में घुसे आवारा कुत्ते; पैर और जांघ में काटने के निशान

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में आवारा कुत्तों ने 5 साल के बच्चे पर हमला कर दिया। उसे जमीन पर गिराकर घसीटा और शरीर के कई हिस्सों को बुरी तरह से नोंच लिया, जांघ में दांत से काटने के निशान भी दिखे हैं। इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने कुत्तों के झूंड से बच्चे को छुड़ाया। कुत्तों के हमले से बच्चे के शरीर पर गहरे जख्म पहुंचे हैं। पैरों, जांघों और पीठ के निचले हिस्से पर गहरी चोटें आई हैं। बच्चे का अस्पताल में इलाज जारी है। शारीरिक चोटों के साथ-साथ वह मानसिक सदमे में भी है। घटना गुरुवार को सनसिटी एनएक्स कॉलोनी की है। पूरी घटना CCTV में रिकॉर्ड हुई है, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। पहले देखिए तस्वीरें… अब जानिए पूरा मामला जानकारी के अनुसार, बच्चा सनसिटी एनएक्स कॉलोनी में शाम के समय खेल रहा था। इसी दौरान 4 आवारा कुत्तों ने उसे घेरकर उस पर हमला कर दिया। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में आवारा कुत्तों द्वारा बच्चे पर किए गए हमले की पूरी घटना रिकॉर्ड हुई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि चार कुत्तों का झुंड बच्चे को काटने के लिए दौड़ा रहे है। बच्चा कुत्तों के हमले से बचने के लिए भागने लगा। तभी एक कुत्ते ने बच्चे के पैर पर हमला कर उसे गिरा दिया। इसके बाद बच्चा फिर खड़ा होकर भागने की कोशिश करता है। लेकिन कुत्ते हमला कर उसे फिर गिरा देते हैं। जैसे-तैसे बच्चा खड़ा होकर भागता है। इसके बाद भी कुत्ते भी उसके पीछे भागते दिख रहे हैं। इसी दौरान बच्चे की आवाज सुनकर एक शख्स वहां आया, और कुत्तों से बच्चे को छुड़वाया। कुत्तों के हमले से सदमे में बच्चा हालांकि, हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। कुत्तों ने उसके पैरों, जांघों और पीठ के निचले हिस्से पर कई गहरे घाव कर दिए। हमले के बाद उसके शरीर पर दांतों के निशान और चोट के स्पष्ट निशान दिखाई दे रहे हैं। बच्चे का अस्पताल में इलाज जारी है। इस घटना के बाद वह मानसिक रूप से भी काफी डरा और सदमे में है। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि कुत्तों ने बच्चे को गहरे दांतों से नोंचा है। इस घटना के बाद कॉलोनी के लोगों में गुस्सा है। स्थानीय लोगों ने कॉलोनी के सुरक्षा प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। कॉलोनीवासियों की मांग, जल्द हो कार्रवाई घटना के बाद कॉलोनी के लोगों में डर का माहौल है। कई माता-पिता अपने बच्चों को अकेले बाहर भेजने से बच रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और नगर निगम से मांग की है कि आवारा कुत्तों को जल्द पकड़ा जाए और इलाके को सुरक्षित बनाया जाए। साथ ही पीड़ित परिवार को उचित सहायता देने की मांग की गई है। नगर निगम की लापरवाही पर उठे सवाल स्थानीय निवासियों ने कहा, शहर में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है और कुत्तों के हमले की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। इसके बावजूद नगर निगम का डॉग-कैचिंग दल कोई प्रभावी कार्रवाई करता नजर नहीं आ रहा है। चौक-चौराहों पर कुत्तों का जमावड़ा स्थानीय निवासियों का कहना है कि शहर के कई चौक-चौराहों पर आवारा कुत्तों के झुंड दिखाई देते हैं। इससे राहगीरों में हमेशा डर बना रहता है कि कहीं कुत्ते हमला न कर दें। कुत्तों के काटने की घटनाएं आए दिन सामने आ रही हैं। इनकी संख्या भी लगातार बढ़ रही है, इसलिए नगर निगम को उन्हें पकड़ने और समस्या का स्थायी समाधान करने के लिए जल्द कदम उठाने चाहिए। ……………………… इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… रायपुर में 6 साल के बच्चे पर कुत्तों का हमला: 10 मिनट तक नोचते रहे, सिर की चमड़ी उखड़ी, शरीर में 100 से ज्यादा जख्म रायपुर में आवारा कुत्तों का आतंक जारी है। शहर के दलदल सिवनी के आर्मी चौक में 6 साल के बच्चे पर झुंड में घूम रहे खूंखार कुत्तों ने हमला कर दिया, जिससे बच्चा बूरी तरह जख्मी हो गया था। कुत्ते 10 मिनट तक वासु कश्यप को नोचते रहे। जिससे उसके सिर से चमड़ी तक निकल गई। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

मोटा कहने पर क्लासमेट का मर्डर:स्कूल की छुट्टी के बाद 10वीं के स्टूडेंट ने निकाला चाकू, दोस्त ने छीनकर उसे ही मार डाला

प्रदेश के 86 व्यावसायिक शिक्षकों की सर्विस समाप्त:विरोध में समग्र शिक्षा कार्यालय पहुंचे, NSUI संग प्रदर्शन; विभाग बोला-एक शैक्षणिक सत्र के लिए थी ज्वाइनिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *