11.66 करोड़ की लागत से बना कुंदला नाला में पुल:बारिश में नहीं कटेगा इलाका, वन मंत्री ने किया लोकापर्ण, ग्रामीण बोले- राह होगी आसान

नारायणपुर जिले के विकास को नई गति देते हुए ग्राम पंचायत कुंदला क्षेत्र में सोनपुर–नारायणपुर–मरोड़ा मार्ग पर बासिंग बहार एवं कुमहला नाला के ऊपर निर्मित उच्च स्तरीय पुल का शुक्रवार को लोकार्पण किया गया। लगभग 11.66 करोड़ रुपए की लागत से बने इस पुल का लोकार्पण प्रदेश के वन मंत्री मंत्री केदार कश्यप ने किया है।

लोकार्पण कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। पुल के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को विशेष रूप से बारिश के मौसम में बड़ी राहत मिलेगी। अब ग्रामीणों को नाला पार करने में होने वाली परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा और आवागमन अधिक सुरक्षित एवं सुगम हो सकेगा।

इस उच्च स्तरीय पुल के शुरू होने से नारायणपुर, मरोड़ा और आसपास के गांवों के बीच संपर्क बेहतर होगा। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच और कृषि उपज के परिवहन में भी सुविधा मिलेगी। स्थानीय लोगों ने पुल निर्माण के लिए शासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के विकास और आर्थिक गतिविधियों को नई दिशा देने का काम करेगी।

ग्रामीणों का कहना है कि बारिश में आवागमन बाधित होने की समस्या लंबे समय से बनी हुई थी, लेकिन अब पुल के चालू होने से सालभर निर्बाध आवाजाही संभव हो सकेगी। इससे जनजीवन के साथ-साथ विकास कार्यों को भी गति मिलेगी।

More From Author

रायपुर में हुडदंगियों पर पुलिस ने चलाई गोली…VIDEO:पुलिस ग्राउंड में 595 अधिकारी-कर्मचारियों ने दो घंटे किया अभ्यास, भीड़ में हुडदंग करने वालों को काबू में करने का सीखा हुनर

पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री के साथ बैठक की:ऑकलैंड में 40,000 लोगों को संबोधित करेंगे; 40 बाद भारतीय प्रधानमंत्री का न्यूजीलैंड दौरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *