1 मई से ATM से पैसा निकालना महंगा:लोकसभा से फाइनेंस बिल पास,डिजिटल टैक्स हटाया; ₹50 हजार तक लोन पर कोई चार्ज नहीं

कल की बड़ी खबर ATM चार्जेस से जुड़ी रही। 1 मई से ATM से पैसा निकालने पर अब आपको ज्यादा चार्ज देना होगा। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी RBI ने एक नोटिफिकेशन जारी कर इंटरचेंज फीस बढ़ाने का ऐलान किया है। वहीं, लोकसभा से फाइनेंस बिल 25 मार्च को 35 संशोधनों के साथ पास हो गया। इसमें ऑनलाइन एडवर्टाइजमेंट पर 6% डिजिटल टैक्स को खत्म करने जैसे संशोधन शामिल हैं। इसके साथ ही अब ₹50 हजार तक के लोन पर कोई चार्ज नहीं लगेगा। लोन से जुड़ी RBI की नई गाइडलाइन 1 अप्रैल से लागू होगी। कल की बड़ी खबरों से पहले आज की सुर्खियां, जिन पर रहेगी नजर… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. एक मई से ATM से पैसा निकालना महंगा होगा:RBI ने फीस ₹2 बढ़ाई, फ्री लिमिट के बाद कैश निकालने पर अब ₹19 चार्ज देना होगा 1 मई से ATM से पैसा निकालने पर अब आपको ज्यादा चार्ज देना होगा। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी RBI ने एक नोटिफिकेशन जारी कर इंटरचेंज फीस बढ़ाने का ऐलान किया है। इसका मतलब यह है कि जो ग्राहक फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन के लिए ATM पर निर्भर हैं, उन्हें अपनी फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट पार करने पर एडिशनल चार्ज देना होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. लोकसभा से फाइनेंस बिल पास:डिजिटल टैक्स खत्म करने सहित 35 संशोधन, 7 पॉइंट में जानें बजट लागू होने की प्रोसेस लोकसभा से फाइनेंस बिल आज यानी, 25 मार्च को 35 संशोधनों के साथ पास हो गया। इसमें ऑनलाइन एडवर्टाइजमेंट पर 6% डिजिटल टैक्स को खत्म करने जैसे संशोधन शामिल हैं। अब ये बिल राज्य सभा में जाएगा। संसद के दोनों सदनों से फाइनेंस बिल के पारित होने के बाद, इसे राष्ट्रपति के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. सैमसंग CEO हान का 63 साल की उम्र में निधन: हृदय गति रुकने से मौत, हान ने कंपनी को टीवी बिजनेस में ग्लोबल लीडर बनाया सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के को-सीईओ हान जोंग-ही का 63 साल की उम्र में निधन हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान हृदय गति रुकने से हान की मौत हुई है। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को दक्षिणी सियोल में सैमसंग मेडिकल सेंटर में होने की उम्मीद है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. फेसबुक और इंस्टाग्राम 3 घंटे से डाउन: यूजर्स को एक्सेस और कमेंट करने में परेशानी आ रही, 6 दिन पहले भी डाउन हुआ था टेक कंपनी मेटा के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और फेसबुक पर मंगलवार (25 मार्च) को भारत में शाम 6.30 बजे से डाउन हैं। डाउनडिटेक्टर में आउटेज की शिकायतें दर्ज की जा रही हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. ओला-रोस्मार्टा के बीच बकाया राशि विवाद सुलझा: रोस्मार्टा ने दिवालियापन कार्यवाही की याचिका वापस ली; ओला पर ₹26 करोड़ पेमेंट रोकने का आरोप था इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मेकर ओला इलेक्ट्रिक ने रोस्मर्टा ग्रुप के साथ 26 करोड़ रुपए की बकाया राशि वाले मामले को सुलझा लिया है। कंपनी ने मंगलवार को एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि रोस्मर्टा ग्रुप ने ओला टेक्नोलॉजी लिमिटेड के खिलाफ दिवालियापन की कार्यवाही के लिए दायर की गई याचिका को वापस ले लिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… अब आपके जरूरत की खबर पढ़ें ₹50 हजार तक के लोन पर कोई चार्ज नहीं: इससे छोटे लोन लेने वालों को राहत मिलेगी; RBI की नई गाइडलाइन 1 अप्रैल से लागू होगी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने कहा है कि बैंक विशेष रूप से प्रायोरिटी सेक्टर बैंक (PSL) छोटे लोन पर कोई भी एक्सेस चार्ज नहीं लगा सकते हैं। RBI के मुताबिक, 50 हजार रुपए तक के प्रायोरिटी सेक्टर लोन पर कोई भी लोन संबंधी एडहॉक सर्विस चार्ज या इंस्पेक्शन चार्ज नहीं लगेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर मार्केट और सोने-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

More From Author

जंगल में शारीरिक संबंध बनाकर गर्लफ्रेंड का मर्डर:बलरामपुर में सिर को पत्थर से कुचला; बॉयफ्रेंड बोला- शादी के लिए दबाव बना रही थी

हवाला कारोबारियों के पास नोटों का पहाड़…VIDEO:20 के नोट से ढ़ाई करोड़ की डिलीवरी, कोडवर्ड में डील; 14 ठिकानों में MG रोड-सदर बाजार हॉटस्पॉट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *