सेंसेक्स 150 अंक चढ़कर 78,100 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी में भी 50 अंकों की तेजी, 24,250 पर पहुंचा; FMCG शेयरों में खरीदारी

आज यानी गुरुवार, 16 अप्रैल को सेंसेक्स 150 अंक (0.21%) की तेजी के साथ 78,100 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 50 अंकों (0.13%) की तेजी है, ये 24,250 के स्तर पर आ गया है। आज के कारोबार में FMCG में सबसे ज्यादा खरीदारी है, जबकि मेटल के शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली है। एशियन मार्केट में तेजी 16 अप्रैल को अमेरिकी मार्केट में तेजी रही सपोर्ट और रेजिस्टेंस सपोर्ट जोन: 23,940 | 23,850 | 23,462 | 23,330 | 22,857 सपोर्ट यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को नीचे गिरने से सहारा मिलता है। यहां खरीदारी बढ़ने से कीमत आसानी से नीचे नहीं जाती। यहां खरीदारी का मौका हो सकता है। रेजिस्टेंस जोन: 24,143 | 24,387 | 24,450 | 24,538 | 24,650 | 25,002 रेजिस्टेंस यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को ऊपर जाने में रुकावट आती है। ऐसा बिकवाली बढ़ने से होता है। रजिस्टेंस जोन पार करने पर तेजी की उम्मीद रहती है। नोट: सपोर्ट और रेजिस्टेंस के लेवल्स वेल्थ व्यू एनालिटिक्स की रिपोर्ट के अनुसार है। गुरुवार को सेंसेक्स 123 अंक चढ़कर बंद हुआ था शेयर बाजार में 15 अप्रैल को गिरावट रही। सेंसेक्स 123 अंक (0.16%) गिरकर 77,989 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 35 अंक (0.14%) बढ़कर 24,197 पर आ गया। कारोबार में मेटल और आईटी शेयरों में खरीदारी रही, जबकि ऑटो और प्राइवेट बैंक में सबसे ज्यादा बिकवाली रही।

More From Author

भारत-उज्बेकिस्तान ने एंटी टेरेरिस्‍ट युद्धाभ्‍यास ‘डस्‍टलिक’ शुरु किया:TIME 100 मोस्‍ट इंफ्लुएंशियल लिस्‍ट में 3 भारतीय शामिल, 17 अप्रैल के करेंट अफेयर्स

सेंसेक्स 150 अंक चढ़कर 78,100 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी में भी 50 अंकों की तेजी, 24,250 पर पहुंचा; FMCG शेयरों में खरीदारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *