₹75,762 के ऑल टाइम हाई पर सोना:चांदी ₹1,048 बढ़कर ₹90,930 प्रति किलो हुई, साल के आखिर तक ₹78 हजार तक जा सकता है गोल्ड

सोना आज यानी 3 अक्टूबर को अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 274 रुपए बढ़कर 75,762 रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले इसके दाम 75,515 रुपए प्रति दस ग्राम थे। वहीं, चांदी की कीमत में भी आज तेजी है। ये 1,048 रुपए बढ़कर 90,930 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी 89,882 रुपए पर थी। इस साल चांदी 29 मई को अपने ऑल टाइम हाई 94,280 रुपए प्रति किलो पर पहुंच चुकी है। 4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत साल के आखिर तक 78 हजार तक जा सकता है सोना
HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी हेड अनुज गुप्ता के अनुसार, आने वाले दिनों में सोने-चांदी में बढ़त देखने को मिल सकती है। इस साल सोना 78 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं, चांदी भी 1 लाख रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है। सोना खरीदते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें
सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्‍योंकि वो बेहद मुलायम होता है। 3. कैश पेमेंट न करें, बिल लें
सोना खरीदते वक्त कैश पेमेंट की जगह UPI (जैसे भीम ऐप) और डिजिटल बैंकिंग के जरिए पेमेंट करना अच्छा रहता है। आप चाहें तो डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भी पेमेंट कर सकते हैं। इसके बाद बिल लेना न भूलें। यदि ऑनलाइन ऑर्डर किया है तो पैकेजिंग जरूर चेक करें। ये भी पढ़ें सालाना 8.45% की रफ्तार से बढ़ रहा गोल्ड लोन मार्केट: इस साल बंटेंगे ₹10 लाख करोड़ के गोल्ड लोन बैंकों और NBFC के जरिए मिलने वाले गोल्ड लोन सालाना 8.45% बढ़ रहे हैं। इक्रा ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 में 10 लाख करोड़ रुपए के गोल्ड लोन बंटने का अनुमान लगाया है। क्रेडिट रेटिंग एजेंसी ने अगले तीन साल में इसके 15 लाख करोड़ रुपए तक पहुंचने का अनुमान लगाया है। पूरी खबर पढ़े

More From Author

हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह के दामाद की मौत का दावा:सीरिया में इजराइल के हवाई हमले में मौत; लेबनान बोला- सीजफायर के लिए हिजबुल्लाह तैयार था

ईरानी कप मैच में क्रिकेटर शार्दूल ठाकुर की तबीयत बिगड़ी:लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती होना पड़ा, डिस्चार्ज भी हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *