हिमंता बोले-ममता ने वोट के लिए जमीन बांग्लादेशियों को बेची:ममता बोलीं- BJP का कल से पतन शुरू; तमिलनाडु में राहुल के हेलीकॉप्टर की जांच हुई

असम CM हिमंत बिस्वा सरमा ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी ने ने वोटों के लिए बंगाल की जमीन बांग्लादेशी मुसलमानों को बेच दी है। कलिम्पोंग में एक रैली के दौरान हिमंता ने कहा कि जब से ममता CM बनी हैं, उन्होंने पूरे बंगाल को बर्बाद कर दिया है। उन्हें सत्ता से हटाना होगा, वरना हम बंगाल खो देंगे। इधर, बंगाल के उलुबेरिया में चुनावी रैली में ममता बनर्जी ने कहा कि BJP का पतन कल से शुरू हो गया है। हम पिछले कई दशकों से महिलाओं के आरक्षण के मुद्दे की वकालत करते आ रहे हैं। यह महिलाओं के आरक्षण का बिल नहीं था, बल्कि इसका संबंध परिसीमन से था; इसलिए हमने इसका विरोध किया। वहीं, शनिवार को तमिलनाडु में राहुल गांधी ने पहली चुनावी रैली की। पोन्नेरी में जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा- धरती पर ऐसी कोई ताकत नहीं है जो तमिलनाडु या तमिल भाषा को जरा भी नुकसान पहुंचा सके, क्योंकि तमिल कोई साधारण भाषा नहीं है। राहुल ने कहा कि पुराने जमाने की सेनाओं की तरह ही, BJP भी तमिल भाषा पर हमला करना चाहती है, इतिहास को मिटाना चाहती है और तमिल संस्कृति को तोड़-मरोड़कर पेश करना चाहती है। हम ऐसा कभी भी होने नहीं देंगे। चुनाव से जुड़े 5 अपडेट्स… 1. TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने मुर्शिदाबाद में रोड शो किया। 2. CM ममता बनर्जी ने शुक्रवार को दुर्गापुर में रोड शो किया। 3. कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण (29 अप्रैल) के चुनाव के लिए प्रचारकों की लिस्ट जारी की। 4. तमिलनाडु के रामनाथपुरम में चुनाव ड्यूटी पर तैनात पुलिस और सरकारी अधिकारियों ने डाक मतपत्र डाले। 5. पश्चिम बंगाल के कोलकाता में शुक्रवार को आयकर विभाग ने TMC विधायक देबाशीष कुमार के ठिकानों पर छापेमारी की।

More From Author

छत्तीसगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:बारातियों को डंडे से पीटा, 5 हजार स्कूल बंद, खुद को लगाई आग, 3 ट्रक और एक कार टकराई

IPL में हैदराबाद Vs चेन्नई-अभिषेक शर्मा 59 रन बनाकर आउट:सैमसन के रिव्यू पर विकेट आया; 8 ओवर में SRH का स्कोर 93/3

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *