हरियाणा में मोदी बोले- कांग्रेस को ठगी की लत लगी:उसके राज में दलाल और दामाद मालामाल हुए, ये सबसे बड़ी दलित विरोधी पार्टी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस को ठगी की लत लग गई है। उसके राज में दलाल और दामाद मालामाल हुए। कांग्रेस ने हिमाचल में झूठ बोला, अब हरियाणा में झूठे वादे बेच रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये पार्टी दलित विरोधी है। कांग्रेस ने डॉ. अंबेडकर को चुनाव में दो-दो बार हरवाया। इन्होंने संसद के सेंट्रल हॉल में उनकी तस्वीर तक नहीं लगने दी। पीएम मोदी ने यह बातें हरियाणा में कहीं। उन्होंने पलवल में नेशनल हाईवे-19 पर गदपुरी टोल प्लाजा के पास मंगलवार (1 अक्टूबर) को इस चुनाव की अपनी आखिरी रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जब हरियाणा में हुड्‌डा की सरकार थी तब किसानों के घर में दो रुपए मुआवजा का चेक पहुंचा था। जबकि भाजपा सरकार हजारों रुपए की सम्मान निधि उनके बैंक खातों में पहुंचाती है। पीएम ने कहा कि कांग्रेस हमारी सेना पर भी हमला करती है। हमारी सेना ने दुश्मनों को बार बार पीटा, लेकिन कांग्रेस का शाही परिवार दुश्मनों की तारीफ करता है। कांग्रेस के लोग कहते हैं कि 370 वापस लाएंगे, लेकिन ये नहीं कहा कि PoK वापस लाएंगे। कांग्रेस ने देश का मुकुट तोड़ दिया। कश्मीर काे भी तोड़ दिया। इतना बड़ा हिस्सा गंवा दिया। मोदी की रैली के अपडेट्स नीचे सिलसिलेवार ढंग से पढ़ें…

More From Author

सरकारी नौकरी:स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 1511 पदों पर निकली भर्ती, ग्रेजुएट्स को मौका, सैलरी 90 हजार से ज्यादा

अक्टूबर में 6 बदलाव, कॉमर्शियल सिलेंडर 48 रुपए महंगा:पैन कार्ड और सुकन्या समृद्धि योजना के नियम बदले; फ्लाइट टिकट सस्ती हो सकती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *