स्कूलों में गायत्री-मंत्र का पाठ अनिवार्य…अल्पसंख्यक बोले- आदेश वापस लें:सिंहदेव बोले- आस्था नहीं थोपी जा सकती, धार्मिक स्वतंत्रता पर दबाव ठीक नहीं

छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में प्रार्थना के दौरान ‘गायत्री मंत्र’ अनिवार्य कर दिया है। इसमें राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के साथ-साथ गायत्री, दीप, भोजन और अन्य मंत्रों का पाठ भी शामिल होगा। यह आदेश 12 जून को जारी हुआ है। अब इस फैसले के खिलाफ पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, कांग्रेस और कई अल्पसंख्यक संगठनों ने आपत्ति जताई है। सिंहदेव ने कहा कि धार्मिक स्वतंत्रता पर दबाव डालना सही नहीं है। उन्होंने राज्य सरकार से आदेश वापस लेने की मांग की है। अल्पसंख्यकों के संगठन ने कहा कि, यह निर्णय देश धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत के विपरीत है। यह संविधान की भावना के विपरीत- सिंहदेव पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि, धार्मिक स्वतंत्रता संविधान का मूलभूत आधार है। किसी भी धार्मिक मंत्र का पालन या उच्चारण व्यक्ति की स्वैच्छिक आस्था का विषय है। अगर सरकार इसे अनिवार्य रूप से लागू करने का प्रयास कर रही है, तो यह संविधान की भावना के विपरीत है। उन्होंने कहा कि जो लोग अपने देवी-देवताओं की पूजा करना चाहते हैं, उन्हें इसकी पूरी स्वतंत्रता होनी चाहिए, लेकिन दूसरे धर्मों के लोगों पर किसी धार्मिक व्यवस्था को थोपना उचित नहीं है। अल्पसंख्यक संगठनों ने आदेश वापस लेने की रखी मांग कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ और रहनुमा एजुकेशन सोसाइटी ने सरगुजा कलेक्टर के माध्यम से शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने अनिवार्य गायत्री मंत्र के आदेश को वापस लेने की मांग की है। कांग्रेस बोली- साम्प्रदायिक राजनीति का मंच बनाने का प्रयास कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रशीद अंसारी ने कहा कि, प्रदेश और देश में महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था की अव्यवस्थाओं जैसे गंभीर मुद्दों पर काम करने की आवश्यकता है, लेकिन सरकार इन समस्याओं के समाधान के बजाय स्कूलों को साम्प्रदायिक राजनीति का मंच बनाने का प्रयास कर रही है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार शिक्षा व्यवस्था को प्रभावित कर रही- कांग्रेस अंबिकापुर शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह धंजल ने कहा कि, केंद्र और राज्य सरकारें चुनावी राजनीति के लिए शिक्षा व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास कर रही हैं, जो उचित नहीं है। संगठन ने आदेश को वापस किए जाने की मांग की है। …………………….. इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में गायत्री मंत्र, सरस्वती वंदना अनिवार्य: कांग्रेस ने बताया RSS का एजेंडा, भाजपा ने कहा- तो क्या मदरसा बनाएं छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी स्कूलों में दिन में 3 बार प्रार्थना और मंत्र-पाठ अनिवार्य किए जाने का आदेश जारी किया है। सुबह स्कूल लगने पर सरस्वती वंदना, गुरु मंत्र समेत 6 प्रार्थनाएं होंगी। दोपहर खाने के समय भोजन मंत्र और स्कूल की छुट्टी के समय गायत्री मंत्र होगा। पढ़िए पूरी खबर

More From Author

भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत:आचार संहिता उल्लंघन का आरोप, याचिका खारिज करने की अर्जी नामंजूर, विजय-बघेल की पिटीशन पर होगी सुनवाई

रायगढ़ में पिकअप समेत 52 बोरी DAP खाद जब्त:सक्ती से लाया जा रहा था, प्रतीक सेवा केंद्र के स्टॉक में भी मिली गड़बड़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *