सोने का दाम ₹90 बढ़कर ₹85,966 पर पहुंचा:एक किलो चांदी ₹336 महंगी हुई; इस साल सोना 9,804 रुपए महंगा हुआ

सोने के दाम में आज यानी शुक्रवार (7 मार्च) को तेजी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 90 रुपए बढ़कर 85,966 रुपए पर पहुंच गया है। कल यानी गुरुवार को सोना 85,876 रुपए पर था। 19 फरवरी को गोल्ड ने ₹86,733 का ऑलटाइम हाई बनाया था। एक किलो चांदी आज 336 रुपए महंगा होकर 96,796 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है। कल यानी गुरुवार को चांदी का भाव 96,460 रुपए प्रति किलो था। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को 99,151 रुपए प्रति किलो का ऑल टाइम हाई बनाया था। कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत
4 महानगरों में सोने की कीमत देश के बड़े शहरों में सोने की कीमत सोर्स: goodreturns 1 जनवरी से अब तक सोना 9,804 रुपए महंगा हुआ इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 9,804 महंगा हुआ है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 10,779 रुपए बढ़कर 96,796 रुपए पर पहुंच गया है। पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था। 2025 में 9,804 रुपए महंगा हुआ सोना सोर्स: इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन इस साल 90 हजार रुपए तक जा सकता है सोना केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि एक बड़ी रैली के बाद सोने में गिरावट आनी थी, वह आ चुकी है। अमेरिका के बाद UK ने ब्याज दरों में कटौती और जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने से गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। वहीं गोल्ड ETF में निवेश भी बढ़ रहा है। इससे भी गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 90 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

More From Author

NEET-UG एग्जाम 2025:रजिस्ट्रेशन करने की आज आखिरी तारीख; 9 से 11 मार्च तक मिलेगा करेक्शन का मौका

CGMSC गड़बड़ी पर मंत्री से भिड़ गए चंद्राकर:श्याम बिहारी बोले- अफसर को सूली पर नहीं लटका सकता, अजय बोले- भाषण मत दीजिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *