सोना ऑल टाइम हाई बनाकर गिरा:सोने की कीमत ₹91 घटकर ₹85,998 प्रति दस ग्राम हुई, चांदी ₹2,404 महंगी हुई

सोना आज यानी 14 फरवरी (शुक्रवार) को अपने नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 341 रुपए बढ़कर 86,089 रुपए हो गया। हालांकि, दिनभर के कारोबार के बाद सोना हाई से 91 रुपए गिरकर 85,998 रुपए पर आ गया। इससे पहले 13 फरवरी को सोना 85,748 रुपए पर था। वहीं एक किलो चांदी की कीमत 2,404 रुपए बढ़कर 97,953 रुपए किलो पर पहुंच गई। कल चांदी का भाव 95,549 रुपए किलो था। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को अपना ऑल टाइम हाई बनाया था, तब ये 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी। 1 जनवरी से अब तक सोना ₹9,836 महंगा हुआ इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 9,836 रुपए बढ़कर 85,998 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 11,936 रुपए बढ़कर 97,953 रुपए पर पहुंच गया है। 4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत सोने में तेजी के 4 कारण 2024 में गोल्ड ने 20% और सिल्वर ने 17% का रिटर्न दिया बीते साल सोने का भाव 20.22% बढ़ा। वहीं, चांदी की कीमत में 17.19% की बढ़ोतरी हुई। 1 जनवरी 2024 को सोना 63,352 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो 31 दिसंबर 2024 को 76,162 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया था। वहीं इस दौरान, एक किलो चांदी की कीमत 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 86,017 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी। इस साल 90 हजार रुपए तक जा सकता है सोना केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि एक बड़ी रैली के बाद सोने में गिरावट आनी थी, वह आ चुकी है। अमेरिका के बाद UK ने ब्याज दरों में कटौती और जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने से गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। वहीं गोल्ड ETF में निवेश भी बढ़ रहा है। इससे भी गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 90 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है।

More From Author

नए CEC के सिलेक्शन पर 17 फरवरी को बैठक:राहुल शामिल होंगे; 18 फरवरी को रिटायर होंगे राजीव कुमार, ज्ञानेश कुमार को जिम्मेदारी संभव

छत्तीसगढ़ इवनिंग बुलेटिन:ई-रिक्शा चला रहीं महिला विधायक; चिकन-मटन खाने से 15 लोग बीमार; महाकुंभ से वापसी के दौरान हादसा; VIDEO में 10 बड़ी खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *