सोना ऑल टाइम हाई पर, आज ₹467 चढ़ा:10 ग्राम सोने का भाव पहली बार ₹76,000 के पार; चांदी ₹1,615 बढ़कर ₹92,286 पर पहुंची

सोना आज यानी 4 अक्टूबर को अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 467 रुपए बढ़कर पहली बार 76,082 रुपए पर पहुंच गया है। हालांकि, कारोबार बंद होने पर यह 349 रुपए बढ़कर 75,964 रुपए पर आ गया। एक दिन पहले इसके दाम 75,615 रुपए प्रति दस ग्राम थे। वहीं, चांदी की कीमत में भी आज तेजी रही। ये 1,615 रुपए बढ़कर 92,286 रुपए प्रति किलो हो गई है। कारोबार बंद होने पर यह 92,200 रुपए पर आ गई। एक दिन पहले चांदी 90,671 रुपए पर थी। इस साल चांदी 29 मई को अपने ऑल टाइम हाई 94,280 रुपए प्रति किलो पर पहुंच चुकी है। इस साल सोने में अब तक 12,730 हजार रुपए से की तेजी IBJA के अनुसार, इस साल अब तक सोने के दाम 12,730 रुपए बढ़ चुके हैं। 1 जनवरी को सोना 63,352 रुपए पर था, जो अब 76,082 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। वहीं एक किलो चांदी के दाम 73,395 रुपए से बढ़कर 92,286 रुपए पर पहुंच गए हैं। साल के आखिर तक 80 हजार तक जा सकता है सोना HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी हेड अनुज गुप्ता के अनुसार, आने वाले दिनों में सोने-चांदी में बढ़त देखने को मिल सकती है। इस साल सोना 80 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं, चांदी भी 1 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के पार पहुंच सकती है। सोना खरीदते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्‍योंकि वो बेहद मुलायम होता है। 3. कैश पेमेंट न करें, बिल लें सोना खरीदते वक्त कैश पेमेंट की जगह UPI (जैसे भीम ऐप) और डिजिटल बैंकिंग के जरिए पेमेंट करना अच्छा रहता है। आप चाहें तो डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भी पेमेंट कर सकते हैं। इसके बाद बिल लेना न भूलें। यदि ऑनलाइन ऑर्डर किया है तो पैकेजिंग जरूर चेक करें।

More From Author

BJP नेता हत्या केस…नारायणपुर में NIA ने मारा छापा:विधानसभा चुनाव से पहले रतन दुबे को नक्सलियों ने मारा था, हिरासत में लिए गए ग्रामीण

दंतेवाड़ा-नारायणपुर बॉर्डर पर मुठभेड़, 7 नक्सली ढेर:सर्च ऑपरेशन में शव के साथ AK-47 समेत ऑटोमेटिक हथियार भी बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *