सैलरी नहीं मिलने पर ओमान से नाव लेकर भागे भारतीय:GPS की मदद से 3000KM का समुद्री सफर तय किया, इंडियन कोस्ट-गार्ड ने पकड़ा

भारतीय तटरक्षक और तटीय सुरक्षा पुलिस (CSP) के अधिकारियों ने कर्नाटक के उडुपी तट से लगभग 15 किमी दूर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग शनिवार को सेंट मैरी आईलैंड के पास ओमान की एक मछली पकड़ने वाली नाव से अवैध रूप से भारतीय जलक्षेत्र में प्रवेश कर गए थे। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान जेम्स फ्रैंकलिन मोसेस (50), रॉबिनस्टन (50) और डेरोज अल्फांसो (38) के तौर पर हुई। ये सभी सभी तमिलनाडु के रहने वाले हैं। तीनों पर पासपोर्ट एकट 1920 की धारा 3 और भारतीय समुद्री क्षेत्र एक्ट 1981 की धारा 10, 11 और 12 के तहत मामला दर्ज किया गया। ये लोगों सिर्फ एक GPS डिवाइस की मदद से लगभग 3000 किलोमीटर का समुद्री सफर तय करके 23 फरवरी को कारवार तट के रास्ते सेंट मैरी द्वीप पहुंचे। पुलिस को आतंकी एंगल नहीं मिला
तटीय सुरक्षा पुलिस के SP मिथुन HN ने इस मामले में किसी भी आतंकी एंगल से इनकार किया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि ये सभी ओमान में एक मछली पकड़ने वाली कंपनी में काम कर रहे थे। यहां उन्हें समय पर सैलरी नहीं मिल रही थी और उन्हें परेशान किया जा रहा था। इन लोगों का पासपोर्ट भी जब्त कर लिया गया था। इस वजह से ये लोग नाव के साथ भाग गए ताकि वे अपने घर पहुंच सकें। तीनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे 17 फरवरी को दोपहर 3 बजे ओमान के पूर्वी हिस्से में दुकम बंदरगाह से निकले थे। उन्हें 23 फरवरी को शाम करीब 4.30 बजे उडुपी तट से दूर सेंट मैरी आईलैंड के पास से पकड़ा गया। एक लोकल मछुआरे ने इस बारे में CSP को जानकारी दी थी। तीनों को सोमवार को उडुपी की अदालत में पेश किया गया और जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

More From Author

सरकारी नौकरी:रेलवे में अप्रेंटिस के 835 पदों पर निकली भर्ती; 10वीं पास को मौका, बिना एग्जाम के होगा सिलेक्शन

छत्तीसगढ़ इवनिंग बुलेटिन:बॉयफ्रेंड की जलाई लाश, 5 श्रद्धालुओं की मौत, पत्नी से तलाक,साली से निकाह, कांग्रेस की सीक्रेट मीटिंग, VIDEO में 10 बड़ी खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *