सेंसेक्स 150 अंक चढ़कर 78,200 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी भी 50 बढ़कर 24,300 पर पहुंचा; आईटी, रियल्टी और फार्मा शेयरों में खरीदारी

आज यानी गुरुवार, 16 अप्रैल को सेंसेक्स 150 अंक (0.41%) की तेजी के साथ 78,200 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 50 अंकों (0.39%) की तेजी है, ये 24,300 के स्तर पर पहुंच गया है। आज के कारोबार में मेटल के शेयरों में खरीदारी है, जबकि रियल्टी के शेयरों में बिकवाली है।
एशियन मार्केट में तेजी 15 अप्रैल को अमेरिकी मार्केट में मिलाजुला कारोबार रहा सपोर्ट और रेजिस्टेंस सपोर्ट जोन: 23,940 | 23,850 | 23,462 | 23,330 | 22,857 सपोर्ट यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को नीचे गिरने से सहारा मिलता है। यहां खरीदारी बढ़ने से कीमत आसानी से नीचे नहीं जाती। यहां खरीदारी का मौका हो सकता है। रेजिस्टेंस जोन: 24,143 | 24,387 | 24,450 | 24,538 | 24,650 | 25,002 रेजिस्टेंस यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को ऊपर जाने में रुकावट आती है। ऐसा बिकवाली बढ़ने से होता है। रजिस्टेंस जोन पार करने पर तेजी की उम्मीद रहती है। नोट: सपोर्ट और रेजिस्टेंस के लेवल्स वेल्थ व्यू एनालिटिक्स की रिपोर्ट के अनुसार है। बुधवार को सेंसेक्स 1264 अंक चढ़कर बंद हुआ था शेयर बाजार में 15 अप्रैल को तेजी रही। सेंसेक्स 1264 अंक (1.64%) चढ़कर 78,111 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 388 अंक (1.63%) बढ़कर 24,231 पर आ गया। कारोबार में ऑटो, आईटी, मेटल और रियल्टी के शेयरों में ज्यादा खरीदारी रही।

More From Author

भारत ने अफगानिस्तान को 13 टन TB वैक्सीन भेजी:भारतीय मूल के वास नरसिम्हन AI एंथ्रोपिक के बोर्ड में शामिल, 16 अप्रैल के करेंट अफेयर्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *