सेंसेक्स 100 अंक ऊपर 74,150 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी में 20 अंक की तेजी; NSE के मेटल और बैंकिंग शेयरों में तेजी

शेयर बाजार में आज यानी गुरुवार (13 मार्च) को तेजी है। सेंसेक्स 100 अंक ऊपर 74,150 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी 23 अंक चढ़कर 22,494 पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में तेजी और 12 में गिरावट है। महिंद्रा एंड महिंद्रा में 1.52%, जोमैटो में 1.39% और एयरटेल के शेयर में 1.36% की तेजी है। जबकि, कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर 0.12% नीचे है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 38 में तेजी और 7 में गिरावट है जबकि 5 बिना बदलाव के कारोबार कर रहे हैं। NSE के मेटल और बैंकिंग शेयरों में तेजी जबकि मीडिया सेक्टर में 1% तक की गिरावट है। ग्लोबल मार्केट में तेजी बुधवार शेयर बाजार में रही थी मामूली गिरावट हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन (बुधवार, 12 मार्च) को सेंसेक्स 72 अंक गिरकर 74,029 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में 27 अंक की गिरावट रही, ये 22,470 के स्तर पर बंद हुआ। मंगलवार की बड़ी गिरावट (27%) के बाद इंडसइंड बैंक के शेयर में 4.42% की तेजी रही। टाटा मोटर्स में 3.19% और कोटक बैंक में 2.37% की तेजी रही। वहीं, इंफोसिस में 4.18%, टेक महिंद्रा में 2.80% और नेस्ले इंडिया में 2.43% की गिरावट रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 19 में तेजी और 31 में गिरावट रही। NSE के आईटी इंडेक्स में सबसे ज्यादा 2.91%, मीडिया में 1.53%, रियल्टी में 1.65 और सरकारी बैंक में 1.08% की गिरावट रही। प्राइवेट बैंक और फार्मा सेक्टर में मामूली तेजी रही।

More From Author

मॉरीशस से PM मोदी का भोजपुरी में ट्वीट:यूपी-बिहार की भाषा मॉरीशस पहुंची, भारतीय-कैरैबियन मजदूरों ने बनाया चटनी म्यूजिक

रायपुर में सचिन-वॉटसन की टीम के बीच टक्कर:आज सेमीफाइनल में भिड़ेगी इंडिया और ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया रूट मैप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *