सेंसेक्स में 600 अंक की तेजी:77,500 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 200 अंक चढ़ा; ऑटो और IT शेयर्स में खरीदारी

शेयर बाजार में आज यानी 29 अप्रैल को बढ़त है। सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 77,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 200 अंक की तेजी है, ये 24,200 पर कारोबार कर रहा है। आज ऑटो, IT और FMCG शेयर्स में ज्यादा खरीदारी है। एशियाई बाजार में आज गिरावट 28 अप्रैल को अमेरिकी बाजार में गिरावट रही कच्चा तेल 110 डॉलर के पार ट्रेड कर रहा ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें 110 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गई हैं। बाजार में तेल की मजबूत डिमांड और ‘स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज’ को लेकर चिंता बढ़ी है जिस वजह से ये तेजी आई है। हॉर्मुज को तेल की सप्लाई के लिए सबसे अहम रास्ता माना जाता है। इससे पहले कल बाजार में रही थी तेजी इससे पहले कल यानी 28 अप्रैल को सेंसेक्स 417 अंक (0.54%) की गिरावट के साथ 76,887 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 97 अंकों (0.40%) की गिरावट रही, ये 23,996 पर बंद हुआ था।

More From Author

गंगा एक्सप्रेसवे का आज उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी:चंद्रकांता एक्टर भरत कपूर का निधन, 29 अप्रैल करेंट अफेयर्स

ब्रिटिश किंग चार्ल्स ने ट्रम्प पर तंज कसा:अगर हम न होते तो आप फ्रेंच बोल रहे होते, 250 साल पुराने इतिहास की याद दिलाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *