सेंसेक्स में 200 अंक से ज्यादा की तेजी:निफ्टी भी 50 अंक चढ़ा, IT सेक्टर में सबसे ज्यादा खरीदारी

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी 14 फरवरी को सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,360 के स्तर पर ओपन हुआ। निफ्टी में भी 50 अंक की तेजी है, ये 23,080 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में तेजी और 4 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 43 में तेजी और 7 में गिरावट है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स के IT सेक्टर में सबसे ज्यादा 0.56% की तेजी है। एशियाई बाजारों में भी तेजी क्वालिटी पावर इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट्स का IPO आज ओपन होगा क्वालिटी पावर इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट्स लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO आज ओपन होगा। निवेशक इस इश्यू के लिए 18 फरवरी तक बिडिंग कर सकेंगे। 21 फरवरी को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे। पूरी खबर पढ़ें… कल गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार इससे पहले कल यानी 13 फरवरी को सेंसेक्स 32 अंक की गिरावट के साथ 76,138 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 13 अंक की गिरावट रही, ये 23,031 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 में गिरावट और 15 में तेजी थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 27 में गिरावट और 23 में तेजी थी। NSE सेक्टोरल इंडेक्स के IT सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.00% की गिरावट थी।

More From Author

सरकारी नौकरी:रेलवे में 1154 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज, 10वीं पास तुरंत करें अप्लाई

परीक्षा पे चर्चा एपिसोड 4:हेल्‍दी ईटिंग और क्‍वालिटी स्‍लीप के टिप्‍स दे रहे सोनाली, रुजुता और रेवंत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *