सेंसेक्स आज यानी 19 फरवरी को 100 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 40 अंक की तेजी है, ये 22,980 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में तेजी और 12 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 33 में गिरावट और 17 में तेजी है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स के रियल्टी सेक्टर में सबसे ज्यादा 2.51% की तेजी है। एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार कल गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार इससे पहले कल यानी 18 फरवरी को सेंसेक्स 29 अंक की गिरावट के साथ 75,967 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 14 अंक की गिरावट रही, ये 22,945 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, BSE स्मॉलकैप 772 अंक गिरकर 44,384 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में गिरावट और 13 में तेजी थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 32 में गिरावट और 18 में तेजी थी। NSE सेक्टोरल इंडेक्स के कंज्यूमर ड्यूरेबल सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.36% की गिरावट थी।
