छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में गुरुवार को पुलिस ने बस से 4.15 करोड़ का गांजा जब्त किया है। 8 क्विंटल 30 किलो गांजा कपड़ों की गठरियों में छिपाकर रखा गया था। बस के जरिए झाड़ू बेचने की आड़ में गांजा कटनी भेजा जा रहा था। बस में महिला और पुरुष सवार थे। पुलिस ने ड्राइवर समेत 6 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। महिलाओं के साथ 4 दुधमुंहे बच्चे भी थे। मामले में 18 से 19 अन्य आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें जुटी हुई है। मामला जयनगर थाना क्षेत्र का है। ड्राइवर ने कहा कि किसी बाबू ने बस अंबिकापुर के कालीघाट से बुक की थी। सामान मध्य प्रदेश के कटनी जिले के पिपरिया कला ले जाया जा रहा था। कालीघाट से करीब 20-22 लोग बस में बैठे थे। बता दें कि 5 दिन पहले महासमुंद जिले की सिंघोड़ा थाना पुलिस ने 3 करोड़ का 6 क्विंटल गांजा पकड़ा था। आरोपी ओडिशा से माजदा वाहन से गांजा महाराष्ट्र ले जा रहा था। इस कार्रवाई में गांजा, वाहन, मोबाइल और कैश समेत कुल 3 करोड़ 12 लाख 15 हजार की संपत्ति जब्त की गई थी। देखिए पहले ये तस्वीरें- सूचना के आधार पर कार्रवाई दरअसल, जयनगर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि नीलम कंपनी बस (CG-15-EH-4301) अंबिकापुर से मध्य प्रदेश की जा रही है, जिसमें भारी मात्रा में गांजा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने सिलफिली के पास नाकेबंदी कर जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस टीम नीलम कंपनी की बस नजर आई। पुलिस ने बस रुकवाया। बस रुकते ही भाग निकले आरोपी जैसे ही बस रुकी, उसमें सवार महिला-पुरुष उतरकर भाग निकले। पुलिस ने ड्राइवर, हेल्पर और 6 महिलाओं को हिरासत में लेकर तलाश ली तो झाड़ू के आड़ में कपड़ों की गठरियों में गांजा मिला। इसके बाद फौरन जब्ती की कार्रवाई की गई। बस भी जब्त कर थाने में पार्क कराया गया है। बस में सवार थे 15-20 लोग शिकायतकर्ता विजय सोनी ने बताया कि वह गाड़ी लेकर सूजरपुर की ओर जा रहा था। कालीघाटी के पास कुछ संदिग्ध लोग दिखे, जिस पर उसने डायल- 112 को सूचना दी और पुलिस टीम ने कार्रवाई की। बस में करीब 15-22 लोग सवार थे। इस मामले में पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। ……………………… गांजा तस्करी से जुड़ी यह खबरें भी पढ़िए… 01. महासमुंद पुलिस ने पकड़ा 3 करोड़ का गांजा: ओडिशा से महाराष्ट्र तक तस्करी का नेटवर्क, मशीनरी सामानों के नीचे छिपाकर ले जा रहा था छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने 3 करोड़ का 6 क्विंटल गांजा पकड़ा है। आरोपी ओडिशा से माजदा वाहन से गांजा महाराष्ट्र ले जा रहा था। गांजे को मशीनरी सामानों के कार्टूनों के नीचे बोरियों में छिपाकर रखा गया था। पढ़ें पूरी खबर… 02. महासमुंद में 2 दिन में डेढ़ करोड़ का गांजा पकड़ाया: एबुंलेंस-पिकअप से तस्करी, ओडिशा से महाराष्ट्र ले जा रहे थे, 7 अरेस्ट छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में शुक्रवार को पुलिस ने एम्बुलेंस से 77 किलो गांजा जब्त किया है। इसके साथ 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा पुलिस ने पायलेटिंग कार और 5 मोबाइल भी जब्त किया है। जब्त माल की कुल कीमत 50.45 लाख आंकी गई है। पढ़ें पूरी खबर….
