भारत में एक वेजिटेरियन थाली की कीमत सितंबर में (सालाना आधार पर) 11% बढ़कर 31.3 रुपए हो गई। पिछले साल सितंबर 2023 में वेज थाली की कीमत 28.1 रुपए थी। क्रिसिल ने जारी किए अपने फूड प्लेट कॉस्ट के मंथली इंडिकेटर में इस बात की जानकारी दी। क्रिसिल ने रिपोर्ट में बताया कि वेजिटेरियन थाली की कीमत में पिछले महीने अगस्त की तुलना में सितंबर में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अगस्त में वेज थाली की कीमत 31.2 रुपए थी। नॉन-वेज थाली सालाना आधार पर 2% सस्ती
वहीं नॉन-वेज थाली की कीमत सितंबर में सालाना आधार पर 2% गिरकर 59.3 रुपए हो गई। पिछले साल सितंबर 2023 में नॉन वेज थाली की कीमत 60.7 रुपए थी। मंथली बेसिस पर यानी अगस्त की तुलना में सितंबर में नॉन-वेज थाली की कीमत में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। अगस्त में नॉन-वेज थाली की कीमत 59.3 रुपए ही थी। प्याज, आलू और टमाटर के भाव ने वेज थाली के दाम बढ़ाए
क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सब्जियों के दाम बढ़ने के चलते वेज थाली कॉस्ट में बढ़ोतरी हुई है। वेज थाली कॉस्ट में सब्जियों की 37% हिस्सेदारी होती है। सालाना आधार पर प्याज (53%), आलू (50%), टमाटर (18%) और दाल (14%) की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण वेज थाली की कॉस्ट में ये बढ़त देखने को मिली है। वहीं सालाना आधार पर LPG सिलेंडर 11% सस्ता हुआ है। चिकन के प्राइस में गिरावट के कारण नॉन वेज थाली की कीमत घटी
वहीं नॉन वेज थाली की कीमत में ये गिरावट ब्रॉयलर्स यानी चिकन के प्राइस में सालाना आधार पर 13% की कमी के चलते आई है। नॉन-वेज थाली की लागत में ब्रॉयलर की 50% हिस्सेदारी होती है। ऐसे कैलकुलेट होती है थाली की एवरेज कॉस्ट
