छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक निजी अस्पताल के डॉक्टर की पत्नी ने स्पीच थेरेपिस्ट पर करीब 3 साल तक रेप कर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। मामला अंबिकापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, साल 2023 में महिला अपने बेटे के तुतलाने की समस्या के इलाज के लिए मिशन चौक स्थित स्पीच थेरेपिस्ट डॉ. प्रांजुल बलियान के क्लीनिक पहुंची थी। बच्चे की नियमित थेरेपी के चलते महिला का क्लीनिक आना-जाना बना रहा और इसी दौरान दोनों के बीच बातचीत बढ़ी। पहली मुलाकात के दौरान रेप का आरोप पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि 10 अगस्त 2023 को वह डॉक्टर से मिलने क्लीनिक गई थी। इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ रेप किया। महिला का आरोप है कि शर्म और सामाजिक बदनामी के डर से उसने घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। ब्लैकमेल कर बनाता रहा संबंध महिला का कहना है कि पहली घटना के बाद आरोपी उसे लगातार ब्लैकमेल करता रहा और दबाव बनाकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि डॉक्टर उसे धमकाकर अपने संपर्क में बनाए रखता था। विवाद बढ़ने पर मारपीट का आरोप पीड़िता के अनुसार, 1 जून को किसी बात को लेकर उसका आरोपी डॉक्टर से विवाद हो गया। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और धमकी भी दी। इसके बाद महिला ने पूरी घटना की जानकारी अपने पति को दी। शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार पति को घटना की जानकारी देने के बाद महिला 4 जून को कोतवाली थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर डॉ. प्रांजुल बलियान के खिलाफ केस दर्ज कर 5 जून को उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कर रही मामले की जांच इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ने बताया कि, पीड़िता ने आरोपी पर करीब तीन सालों के दौरान कई बार रेप करने, ब्लैकमेल करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है। ……………….. रेप से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… शादीशुदा महिला ने 16 साल के लड़के से रेप किया: इमोशनल ब्लैकमेल कर फंसाया, होटल बुलाकर संबंध बनाए, इंस्टाग्राम पर हुई थी फ्रेंडशिप छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में नाबालिग लड़के से रेप के आरोप में पुलिस ने शादीशुदा महिला को गिरफ्तार किया है। ख्याति विश्वकर्मा (25) ने लव मैरिज की थी, लेकिन उसने इंस्टाग्राम पर 16 साल के लड़के से भी दोस्ती की थी। दोनों बातचीत और मुलाकात किया करते थे। पढ़ें पूरी खबर…
