सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में बॉयलर फटा, 30-40 मजदूर झुलसे:5 की मौत की खबर, कई घायलों की हालत गंभीर, काम के दौरान हादसा

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर बॉयलर ब्लास्ट हो गया। हादसे में 4 मजदूरों की मौत हो गई है। इसकी 30 से 40 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घटना डभरा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हर रोज की तरह सामान्य काम चल रहा था। इस दौरान अचानक दोपहर करीब 2 बजे बॉयलर ब्लास्ट हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और प्रशासन अधिकारी मौके पर पहुंचे। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना से जुड़ी ये तस्वीरें देखिए- खबर अपडेट की जा रही है… …………………. इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… 131 फीट ऊंचाई से गिरी लिफ्ट…4 मजदूरों की मौत: RKM पावर प्लांट में हादसा; 6 गंभीर, मृतक और घायल यूपी, झारखंड के रहने वाले छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के डभरा स्थित आरकेएम पावर प्लांट में मंगलवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। बॉयलर मेंटेनेंस के दौरान मजदूरों को ले जा रही एक लिफ्ट करीब 40 मीटर (131 फीट) की ऊंचाई से अचानक गिर गई। इस हादसे में 4 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

मोदी बोले–2029 के चुनावों में बेटियों को उनका हक देंगे:दिल्ली से देहरादून का सफर ढाई घंटे में, PM ने एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया

विजडन ने दीप्ति शर्मा को बेस्ट महिला क्रिकेटर चुना:’फाइव क्रिकेटर्स ऑफ द ईयर’ में गिल-जडेजा समेत 4 भारतीय; ऑस्ट्रेलिया के स्टार्क बेस्ट पुरुष खिलाड़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *